तालबेहट। बुधवार की रात तालबेहट- पूराकलां मार्ग दो बाइकों की आमने- सामने की भिड़ंत में एक बाइक चालक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया।
ग्राम चंद्रपुर निवासी मुकेश राजपूत (35) पुत्र कुंवरराज अपने गांव जा रहा था। बुधवार की रात करीब साढ़े आठ बजे ग्राम टकटकी के पास तालबेहट के अपने गांव चंद्रापुर जा रहे कुलदीप शर्मा (25) पुत्र संतोष एवं कल्लू शर्मा (25) पुत्र विजय भान की बाइक आपस में टकरा गईं। टक्कर इतनी भीषण थी कि मुकेश की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कुलदीप और कल्लू घायल हो गए। उन्हें उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। जहां पर दोनों की हालत गंभीर होने पर उन्हें उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने मुकेश के शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया।