फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नीट प्रवेश परीक्षा में ओबीसी को आरक्षण दिया जाए

विज्ञापन
विज्ञापन
ललितपुर। शुक्रवार को वर्ष 2021 नीट (प्रवेश परीक्षा) में ओबीसी आरक्षण लागू न किए जाने को लेकर अपना दल ने राष्ट्रपति को ज्ञापन भेजकर आरक्षण दिलाए जाने की मांग की है।
विज्ञापन

ज्ञापन में बताया कि केंद्र की भाजपा सरकार द्वारा राष्ट्रीय पात्रता प्रवेश परीक्षा (नीट) की प्रवेश परीक्षा 2021 की विज्ञप्ति 13 जुलाई 2021 को जारी की गई है। जिसमें 27 प्रतिशत ओबीसी आरक्षण को लागू नहीं किया गया है। जबकि वहीं पर गरीब सवर्णों का 10 प्रतिशत आरक्षण केंद्र की भाजपा सरकार द्वारा लागू किया है, जो कि मामला न्यायालय में विचाराधीन है। ओबीसी वर्ग के लिए 27 प्रतिशत आरक्षण लागू न किए जाने से लगभग 11000 ओबीसी छात्र प्रतिवर्ष डॉक्टर बनने मे वंचित हो रहे हैं। केंद्र व प्रदेश की भाजपा सरकारें अन्य प्रवेश परीक्षाओं एवं नौकरियों में ओबीसी को 27 फीसदी आरक्षण नहीं दे रही हैं। जिससे ओबीसी समाज में गहरा आक्रोश व्याप्त है।
उन्होंने सरकारों की ओबीसी आरक्षण विरोधी नीतियों की कड़ी से कड़ी निंदा करते हुए ओबीसी वर्ग के के लिए मांगों की हैं। इनमें नीट में ओबीसी वर्ग के लिए आरक्षण लागू किया जाए। वर्ष 2021 में 69000 शिक्षक भर्ती के दौरान आरक्षण घोटाला कर 5844 ओबीसी सीटों पर सामान्य वर्ग के अभ्यर्थियों को नियुक्त किया गया। जिसे रद्द कर ओबीसी छात्रों को नियुक्त किया जाए। प्रदेश व केंद्र में होने वाली सभी प्रकार की भर्तियों व प्रवेश परीक्षाओं में ओबीसी आरक्षण लागू किया जाए। मांगे पूरी न होने पर अपना दल (कमेरावादी) आंदोलन करने लिए बाध्य होगी। ज्ञापन पर जिलाध्यक्ष रामस्वरूप पटेल, देवेंद्र पटेल, महेंद्र सिंह पटेल, सुखपाल सिंह, रोहित आदि के हस्ताक्षर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें