फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिना मॉस्क परीक्षा कक्ष में प्रवेश नहीं कर सकेंगे विद्यार्थी

विज्ञापन
mask1.jpg - फोटो : mask1.jpg
विज्ञापन
ललितपुर। शुक्रवार को नेहरू महाविद्यालय के तुलसी सभागार में बुंदेलखंड विश्वविद्यालय की वार्षिक परीक्षाओं को शांति पूर्ण तरीके से कराने की रूपरेखा तय की गई। इसमें बताया गया कि परीक्षार्थी को अनिवार्य रूप से फेस मास्क लगाकर आना होगा। इसके साथ ही छोटा सैनिटाइजर और पानी की बोतल अपने साथ लानी होगी। बिना मास्क पहने किसी भी छात्र, छात्रा को महाविद्यालय में प्रवेश नहीं दिया जाएगा।
विज्ञापन

प्राचार्य डॉ. अवधेश कुमार अग्रवाल ने कहा कि 24 जुलाई से बीए, बीएससी, बीकॉम, एमकॉम, एमए अंतिम वर्ष के विद्यार्थियों की परीक्षाएं 24 जुलाई से 16 अगस्त तक सुबह नौ से साढ़े दस व 12 बजे से एक और दो से तीन बजे तक संपन्न होंगी। बुंदेलखंड विश्वविद्यालय द्वारा नेहरू महाविद्यालय को समस्त महाविद्यालय का नोडल सेंटर बनाया गया है। सभी महाविद्यालयों के प्राचार्यों, केंद्राध्यक्षों को इसी केंद्र से प्रश्नपत्र व ओएमआर शीट उपलब्ध कराई जाएंगी। उन्होंने कहा कि परीक्षाओं के संचालन के लिए डॉ. ओमप्रकाश शास्त्री, डॉ. आशा साहू, डॉ. पंकज शर्मा व डॉ. अनिल सूर्यवंशी को सहायक केंद्राध्यक्ष बनाया गया है। साथ ही नकल रोकने के लिए आतंरिक उड़ाका दल का गठन किया गया है, जिसमें डॉ. संजीव कुमार, डॉ. सुधाकर उपाध्याय, डॉ. सूबेदार यादव, डॉ. रामकुमार रिछारिया, फहीम बख्श, अंकित चौबे आदि को उड़ाका दल में शामिल किया गया है।
उन्होंने कहा कि कोविड-19 को ध्यान में रखते हुए सभी छात्र/छात्रा की गेट पर थर्मल स्कैनिंग की जाएगी। परीक्षार्थी को अनिवार्य रूप से फेस मास्क लगाकर व छोटा सैनिटाइजर, पानी की बोतल अपने साथ लानी होगी। बिना मास्क पहने किसी भी छात्र-छात्रा को महाविद्यालय में प्रवेश नहीं दिया जाएगा। महाविद्यालय परिसर में गुटखा, तंबाकू, मोबाइल, इलेक्ट्रिक डिवाइस लाना प्रतिबंधित है। बैठक में डॉ. हरीश चंद्र दीक्षित, डॉ. दीपक पाठक, डॉ. प्रीति सिरौटिया, डॉ. लक्ष्मीकांत मिश्रा, डॉ. शैलेंद्र सिंह चौहान, डॉ. राजीव निरंजन, डॉ. विनीत अग्निहोत्री, डॉ. अमित सोनी, डॉ. अनूप दीक्षित, डॉ. रिचा सक्सेना, कविता पैजवार, निधि खरे, श्वेता आनंद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें