फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रात में खेतों में घुसकर फसल चौपट कर रहीं नीलगाय

विज्ञापन
किसानों की फसल बर्बाद कर रहीं नीलगायों का झुंड - फोटो : LALITPUR
विज्ञापन
ललितपुर। विकासखंड बिरधा के अंतर्गत कई गांवों के किसान नीलगायों से परेशान हैं। वे झुंड में आकर खेतों में खड़ी फसलों को चौपट कर रही हैं। फसलों की रखवाली करते समय रात में किसान जहरीले कीड़ों के शिकार हो रहे हैं।
विज्ञापन

किसान नेताओं ने जिलाधिकारी को दिए ज्ञापन में बताया कि विकासखंड बिरधा के अंतर्गत आने वाले ग्राम करमरा, मगरपुर, बछलापुर, बम्हौरी बिरधा, पटौआ, कैथोरा, ठगारी, बरौदिया, डोंगराकला, बेटना, सलैया, पिपरिया, अंडेला, खितवांस, छिल्ला, मिर्चवारा, पटसेमरा, सतरवांस, ऐरावनी, भौता, नीमखेरा, हरपुरा, रीछपुरा, सतौरा, पाली, सिमरधा आदि गांवों में नील गाय किसानों की फसलें चौपट कर रही हैं। फसलों को बचाने के लिए किसान दिन रात खेतों पर रखवाली कर रहे हैं। अनेक किसान रात के समय विषैले कीड़े मकोडों का शिकार भी हो चुके हैं।
कुछ वर्षों से जंगलों से नील गाय मैदानी इलाकों में आने लगी हैं। वह बिरधा स्थित मगरपुर की टौरिया पर अपना आशियाना बनाए हुए हैं। रात्रि के समय मौका पाकर किसानों के खेतों में घुसकर पूरी फसलें नष्ट कर देती हैं। इनकी संख्या दिनोंदिन बढ़ रही है। मगरपुर के अलावा पठारी की टौरिया, मैनवार की टौरिया पर भी इन्हें देखा जा सकता है। जनप्रतिनिधि व प्रशासन किसानों की समस्याओं के प्रति उदासीन बना हुआ है। उन्होंने जिलाधिकारी से नील गायों को पकड़वाने की मांग की है। ज्ञापन पर किसान नेता मुकेश कुमार लोधी, शशिकांत सिंह लोधी, केशमन सिंह लोधी, मुकेश कुमार रजक आदि के हस्ताक्षर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें