फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गांव दैलवारा से नवोदय विद्यालय का छात्र लापता

विज्ञापन
विज्ञापन
ललितपुर। कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत ग्राम दैलवारा में रविवार रात को किराना व्यापारी की हत्या हुई। जबकि रविवार सुबह से यहां से एक छात्र लापता है। विद्यालय के प्रधानाचार्य की तहरीर के आधार पर कोतवाली पुलिस ने छात्र की गुमशुदगी का मामला दर्ज कर खोजबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन

नवोदय विद्यालय दैलवारा के प्रधानाचार्य सुरेश कुमार ने तहरीर देकर बताया कि जवाहर नवोदय विद्यालय दैलवारा में अध्य्यनरत छात्र एवं तहसील पाली के ग्राम करमरा निवासी मास्टर सुुुुभाष राजपूत (16) पुत्र मलखान सिंह बीते 13 फरवरी को सुबह दस बजे से विद्यालय परिसर से लापता है। जिसकी सूचना उसके पिता एवं चाचा, जो विद्यालय में उसे पहुंचाने एवं लेने आते रहते हैं, को उसी दिन दोपहर दो बजे दी गई। छात्र को विद्यालय परिसर के अंदर और आसपास के क्षेत्रों में भी तलाशा गया, लेकिन उसका पता नहीं चल पाया है। छात्र के पिता एवं चाचा ने भी आसपास अपने स्तर से अपने रिश्तेदारों व संबंधियों में बच्चे का पता लगाने की कोशिश की, लेकिन उसके बारे में कोई सूचना नहीं मिल पाई है। उन्होंने पुलिस को यह भी बताया कि उसके पास एक दिन पहले छात्र के पास एक मोबाइल मिला था, जबकि यह तथ्य उसके पिता एवं चाचा के संज्ञान में नहीं था और न ही उन्होंने उसे मोबाइल खरीदने के लिए पैसे ही दिए थे। कोतवाली पुलिस ने उक्त मामले में गुमशुदगी दर्ज करते हुए छात्र की खोजबीन के प्रयास शुरू कर दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें