फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

व्यापारी की हत्या को लेकर आक्रोश, ग्रामीणों ने दी चुनाव बहिष्कार की चेतावनी

विज्ञापन
विज्ञापन
ललितपुर। कोतवाली क्षेत्र के ग्राम दैलवारा में किराना व्यापारी की हत्या से ग्रामीण और जिले के व्यापारी आक्रोशित हैं और जल्द ही खुलासा नहीं होनेे पर उन्होंने आंदोलन की चेतावनी दी है। वहीं ग्रामीणों ने घटना का खुलासा नहीं होने पर चुनाव बहिष्कार की चेतावनी दी है। समाजवादी पार्टी ने भी हत्याकांड खुलासा किए जाने को लेकर डीएम को ज्ञापन दिया है।
विज्ञापन

व्यापारी अरविंद जैन की हत्या के संबंध में गांव के लोग मंगलवार को परिजनों के साथ एसपी कार्यालय पहुंचे। जहां ग्रामीणों ने पुलिस अधिकारियों से हत्याकांड का जल्द से जल्द खुलासा किए जाने की मांग रखी और मौखिक रूप से चेतावनी भी दी है कि यदि जल्द ही हत्याकांड का खुलासा नहीं होता है, तो ग्रामीण चुनाव बहिष्कार करने को विवश होंगे। वहीं उत्तर प्रदेश व्यापार मंडल के पदाधिकारियों व सदस्यों ने एसपी को संबोधित एएसपी को ज्ञापन सौंपते हुए बताया कि ग्राम दैलवारा में व्यापारी अरविंद जैन उर्फ पप्पू सेठ की नृशंस हत्या व लूट से जिले के समस्त व्यापारियों और जनता में आक्रोश है। इससे पहले पूर्व मंत्री अरविंद कुमार जैन के बेटे के आवास पर हुई चोरी, नझाई बाजार में एक प्रतिष्ठान की चोरी और तमाम अन्य घटनाओं का खुलासा न हो पाने से व्यापारियों का भरोसा पुलिस प्रशासन से निरंतर उठता जा रहा था, लेकिन इस नृशंस हत्या व लूट की वारदात से व्यापारी आक्रोशित हैं और चेतावनी दी है कि यदि एक सप्ताह के अंदर इस हत्याकांड एवं पूर्व में हुई चोरियों का खुलासा नहीं होता है तो व्यापारी बड़ा आंदोलन करने को बाध्य होंगे। ज्ञापन पर जिलाध्यक्ष नरेंद्र कड़ंकी, जिला महामंत्री अज्जू बाबा, असलम खान, जसपाल सिंह, पार्षद मोदी पंकज जैन, मनीष जैन, संजय रसिया, हेमंत जैन रोंड़ा, रविंद्र मोदी, मज्जू जैन, सुनील चौबे, प्रकाश जैन, मंगू पहलवान, दिलीप चौधरी, अंकुर बाबा शानू, लकी रावत, महेश जैन, रिंकू जैन, जाहर सिंह राजपूूत, विजय सतभैया, दीपक राठौर, मोनू रैकवार, आनंद जैन, गिरीश पाठक, सोनू कुशवाहा, अनूप जैन, भरत जमौरया, राजेश दुबे, केशव प्रसाद साहू आदि के हस्ताक्षर हैं।
उधर, जिला उद्योग व्यापार मंडल ने एसपी को ज्ञापन देकर व्यापारी अरविंद जैन की हत्या व डकैती की घटना का जल्द से जल्द खुलासा करने की मांग की। खुलासा नहीं होने पर आंदोलन किए जाने की चेतावनी दी है। इस मौके पर अध्यक्ष सुरेश जैन बड़ेरा, वरिष्ठ महामंत्री प्रदीप सतरवांस, जिला महामंत्री शैलेंद्र सिंघई, अभिषेक अनौरा, मनीष सड़ैया, अजित खजुरिया, राहुल गुप्ता, अजय सोनी, कमलेश सराफ, बॉबी राजा, राजू सिंधी, दीपक सिंघई, सुबोध गोस्वामी, रामकिशोर सिंह तोमर, सुमित समैया, अनिल जैन, पीके बरया, नवीन जैन, मोहम्मद इकराम, अनिल जैन बाबा, दीपक जैन, विवेक मड़वैया आदि के हस्ताक्षर हैं।
विज्ञापन

-समाजवादी पार्टी की जिलाध्यक्ष ज्योति सिंह लोधी, विधायक स्नातक प्रतिनिधि विजय यादव, पूर्व महासचिव गिरधारी यादव ने राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन डीएम को देकर बताया कि हत्या एवं लूट की घटना की की घोर निंदा की। उन्होंने राज्यपाल से मांग की है कि इस जघन्य हत्या एवं लूट के अपराधियों को गिरफ्तार कर कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाए। अन्यथा की स्थिति उनकी पार्टी सड़कों पर उतरकर आंदोलन के लिए बाध्य होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें