फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नमामि गंगे परियोजना के देखने को मिल रहे परिणाम:सीएम

विज्ञापन
विज्ञापन
ललितपुर। कलक्ट्रेट सभागार में भूजल सप्ताह के राज्य स्तरीय समापन कार्यक्रम का सजीव प्रसारण दिखाया गया। इस दौरान सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि नमामि गंगे परियोजना के माध्यम से प्रधानमंत्री ने गंगा एवं उसकी सहायक नदियों के साथ जो अभियान प्रारंभ किया है, उनके अच्छे परिणाम आज देखने को मिल रहे हैं।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री ने भूजल संसाधन आंकलन रिपोर्ट का लोकार्पण एवं भूजल भवन का शिलान्यास किया। उन्होंने कहा कि जल की कीमत जलपुरुष राजेन्द्र सिंह के क्षेत्र से जानी जा सकती है। जल की एक-एक बूंद की पीड़ा से वहां के लोग परिचित हैं। हैंडपंप के माध्यम से हमारे द्वारा भूमिगत जल को निकालने का कार्य किया जाता है, जिससे भूमिगत जल का स्तर कम होता है और धीरे-धीरे वह हैंडपंप निष्प्रयोज्य हो जाता है। यदि हम सभी जल संरक्षण की दिशा में कार्य करते हैं तो जल की समस्या काफी हद तक कम हो जाएगी। अशुद्ध पेयजल के कारण बच्चों में अनेक बीमारियां होती है। पिछले तीन वर्षों में शुद्ध पेयजल के कारण इन बीमारियों में 95 प्रतिशत तक कमी आई है। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री द्वारा जल संरक्षण के क्षेत्र में नवीन/उत्कृष्ट कार्य करने वाले व्यक्तियों/संगठनों से सीधा संवाद किया गया।
कार्यक्रम में डीएम अन्नावि दिनेश कुमार, एडीएम नमामि गंगे लवकुश त्रिपाठी, जिला समाज कल्याण अधिकारी अभिषेक अवस्थी, उप निदेशक कृषि संतोष कुमार सविता, जिला सूचना अधिकारी पीयूष चन्द्र राय सहित अन्य संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें