ललितपुर। ललितपुर से झांसी और झांसी से बीना के बीच अब पैसेंजर ट्रेन बंद करके रेलवे मेमू ट्रेन चलाने जा रहा है। इसकी शुरुआत रेलवे द्वारा गांधी जयंती के दिन से की जाएगी। इस ट्रेन के चलते से ट्रेनों के इंजन बदलने का झंझट भी खत्म हो जाएगा और ट्रेन का इंजन बदले बिना ही उसमें दूसरी ओर लगे इंजन से पीछे की ओर भी चल सकेगी।
रेलवे द्वारा यात्री सुविधाओं में बढ़ोत्तरी के उद्देश्य से अब ललितपुर में भी मेमू ट्रेनों का संचालन शुरू किया जा रहा है। झांसी मंडल में ललितपुर में यह ट्रेन पहली बार झांसी से ललितपुर और ललितपुर से बीना के मध्य संचालन किया जाएगा। यह ट्रेन वर्तमान में चल रही पैसेंजर ट्रेनों की जगह चलाई जाएगी। इनके समय और ठहराव में स्टेशनों में परिवर्तन नहीं किया जाएगा। यानि नई मेमू ट्रेन पैसेंजर ट्रेनों के संचालन के समय पर ही संचालित की जाएगी, जिससे यात्रियों को परेशानी न हो। इन ट्रेनों में आधुनिक कोच लगेंगे, जिससे कम दूरी के मुसाफिरों का सफर आरामदायक होगा। मंडल में अभी तक दो सौ से तीन सौ किलोमीटर तक के सफर पर एवं सभी छोटे व बड़े स्टेशनों पर रुकने के लिए अनारक्षित पैसेंजर ट्रेनों का संचालन हो रहा है। लेकिन अब ललितपुर में भी यह मेमू ट्रेन चलने से लोगों का काफी राहत होगी। झांसी से ललितपुर और ललितपुर से बीना के मध्य दोनों ओर मेमू ट्रेनों का संचालन दो अक्टूबर से शुरू किया जाएगा। इन मेमू ट्रेन के दोनों ओर इंटर (मोटर कार) लगे होते हैं। इससे इंजन को आगे पीछे करने की आवश्यकता नहीं पड़ती। इसमें जिस ओर ट्रेन जानी है, उस ओर का इंजन चलाकर ट्रेन चलाई जाती है। जबकि अभी तक पैसेंजर ट्रेन के संचालन में इंजन बदलने के चलते करीब बीस से तीस मिनट का समय लग जाता है और यदि कोई ट्रैक खाली न हो तो और भी अधिक समय लग जाता है। मेमू ट्रेन के संचालन रेलवे को समय की भी बचत होगी।
झांसी से ललितपुर और ललितपुर से बीना के मध्य मेमू ट्रेन का संचालन दो अक्टूबर से शुरू किया जा रहा है। इस ट्रेन में आधुनिक कोच लगाए गए हैं, जिससे यात्रियों का सफर आसान होगा। मनोज कुमार सिंह, पीआरओ, रेलवे, झांसी।