फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संदिग्ध हालत में विवाहिता की मौत, पुलिस जांच में जुटी

विज्ञापन
suicide.jpg - फोटो : suicide.jpg
विज्ञापन
ललितपुर। कोतवाली क्षेत्र के कैलगुवां चौराहा के पास निवासी एक नवविवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। महिला की 11 माह पूर्व शादी हुई थी। वहीं, देर शाम तक भी शव का अंतिम संस्कार न करने पर मोहल्लेवालों ने पुलिस को जानकारी दी। जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले को संदिग्ध मानते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत कैलगुवां चौराहा के पास पीडब्ल्यूडी कॉलोनी के पास की निवासी शबाना (22) पत्नी मोनू खान की रविवार की देर रात अचानक हालत खराब हो गई। इसके कुछ देर बाद उसकी मौत हो गई। मृतका का पति ट्रक ड्राइवर है। पत्नी की मौत की सूचना मिलने पर वह भी घर पहुंच गया।
सोमवार की शाम को कोतवाली सदर चौकी पुलिस को मोहल्लेवालों ने सूचना दी कि महिला के परिजन शव रखे हुए हैं। उसका अंतिम संस्कार नहीं कर रहे। जिस पर सदर चौकी पुलिस तत्काल मौके पर पहुंच गई और मामला संदिग्ध मानते हुए शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृृतका के पति द्वारा बताया गया कि रात में उसे पत्नी की तबीयत खराब होने की जानकारी मिली थी। शबाना से उसकी 09 नवंबर 2020 को कोर्ट मैरिज हुई थी। शबाना मोहल्ला नदीपुरा की रहने वाली है और उसके माता-पिता दिल्ली चले गए हैं, उसका एक भाई इंदौर में काम करता है। उसके परिजनों से संपर्क नहीं हो पा रहा है।
विज्ञापन

मोनू ने बताया कि उसके परिजन पास में ही सुरईघाट स्थित कॉलोनी में रहते हैं। वह पत्नी के साथ अलग रहता था। परिजनों से अलग कैलगुवां चौराहा स्थित सड़क किनारे रहता था। फिलहाल पुलिस मामले में जांच में जुटी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें