ललितपुर। कोतवाली क्षेत्र के ग्राम ककरुआ में कॉलेज जा रहे एक छात्र को महाविद्यालय के पास ही सत्रह नामजद एवं आठ अज्ञात लोगों ने उसे घेरकर लाठी डंडों से मारपीट कर दी जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया । कोतवाली पुलिस ने उक्त मामले में सभी आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला पीडब्ल्यूडी ऑफिस के सामने वर्णी चौराहा के पास निवासी विशाल जैन ने कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर बताया कि पंद्रह अप्रैल को सुबह करीब ग्यारह बजे वह केपीएस स्कूल ककरुआ पेपर देने जा रहा था, तभी आरोपी विशाल कुशवाहा, छोटू, उत्कर्ष साहू, अंकित हिंदू, गोलू शर्मा, रोनक रजक, सनि परिहार, राजा निरंजन, रिंकू, राजाभाई, मनीष बजरंगदल, मुकुल दुबे, गोविंद हिंदू, सौरभ, गोलू पटेल, अमन नामदेव, शुभम यादव एवं पांच से आठ अज्ञात लोगों ने स्कूल के पास में ही उसे रोककर घेरकर गाली गलौज करने लगे और मारपीट करते हुए लात घूसों एवं लाठियों से मारपीट कर दी जिससे उसकी आंख व पूरे शरीर में कई जगह चोटें आई हैं। उक्त लोगों के द्वारा उसे जान से मारने की प्लालिंग की कॉल रिकॉर्डिंग भी है। उक्त लोग आए दिन अपराधों में लिप्त रहते हैं। कोतवाली पुलिस ने उक्त मामले में सभी लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।