फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: मड़ावरा किले व अमझरा घाटी का दो करोड़ 83 लाख से होगा विकास

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ललितपुर। मड़ावरा किला व अमझरा घाटी मंदिर पर पर्यटन विकास के लिए शासन ने दो करोड़ 83 लाख रुपये की स्वीकृति प्रदान की है। प्रथम किस्त में दोनों ही जगहों पर कार्य प्रारंभ करने के लिए 50-50 लाख रुपये भी जारी कर दिए हैं।
यहां से कई प्रस्ताव पर्यटन विभाग को भेजे गए हैं, कई कार्यों की कार्ययोजना तैयार कर धनराशि भी मांगी है। मड़ावरा, सौंरई, बानपुर के किला, अमझरा, देवगढ़, बंदरगुढ़ा व रणछोर क्षेत्र इसमें शामिल हैं। जिला प्रशासन की पहल पर मड़ावरा किला व अमझरा घाटी के पर्यटन विकास की वित्तीय स्वीकृति प्रदान की गई है। मड़ावरा किला व उसके आसपास पर्यटन सुविधाएं व अन्य सौंदर्यीकरण के लिए शासन से एक करोड़ 32 लाख रुपये की धनराशि मांगी गई थी। इसके साथ ही अमझराघाटी पर भी पर्यटन विकास के लिए एक करोड़ 50 लाख की कार्ययोजना तैयार की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


दोनों प्राचीन स्थलों पर पर्यटन विकास के लिए शासन से जो धनराशि मांगी थी, उसकी स्वीकृति मिल गई है। विकास के लिए एक करोड़ रुपये की धनराशि भी निर्गत हो गई है। जल्द ही दोनों स्थलों पर विकास कार्य प्रारंभ किए जाएंगे।
अक्षय त्रिपाठी, जिलाधिकारी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें