फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यात्रियों की सूचना पर पुलिस ने ट्रेन से उतारे प्रेमी युगल

विज्ञापन
police new.jpeg - फोटो : police new.jpeg
विज्ञापन
ललितपुर। प्रयागराज से आंबेडनगर नगर जाने वाली एक ट्रेन में सफर कर रहे फेसबुक फ्रेंड युवक और किशोरी को यात्रियों की शिकायत पर कोतवाली पुलिस ने ललितपुर स्टेशन पर उतार लिया। इस दौरान किशोरी ने उसे उतारे जाने पर खूब हंगामा भी किया। किशोरी ने कहा कि युवक उसका दोस्त है। बाद में महिला पुलिस किशोरी को ले गई और परिजनों के सुुपुर्द कर दिया। यात्रियों की शिकायत के चलते पुलिस ने युवक का चालान कर दिया गया।
विज्ञापन

शनिवार की देर रात को कोतवाली पुलिस को सूचना मिली कि प्रयागराज से इंदौर जाने वाली प्रयागराज आंबेडकर नगर एक्सप्रेस ट्रेन के एक कोच में एक युवक एक किशोरी के साथ आपत्तिजनक स्थिति में है। जिस पर कोतवाली पुलिस ललितपुर रेलवे स्टेशन पर पहुंच गई और ट्रेन के आते ही कोच में जाकर दोनों को ट्रेन से उतार लिया। इस दौरान किशोरी ने उतारे जाने पर हंगामा खड़ा कर दिया, जिस पर महिला थाने की पुलिस किशोरी को पकड़कर महिला थाने ले गई। वहीं, कोतवाली पुलिस युवक को कोतवाली ले गई।
पुलिस ने दोनों से अलग-अलग पूछताछ की। किशोरी ने कहा कि वह अपनी बहन के घर इंदौर जा रही थी। उसने बताया कि युवक उसका मित्र है और वह उसे ट्रेन में मिल गया था। युवक उसकी सीट पर आया था, वह दोनों बातचीत कर रहे थे। उधर, पुलिस से सूचना मिलने पर किशोरी के परिजन भी थाने पहुंच गए और किसी भी कार्रवाई से इंकार कर दिया, जिस पर पुलिस ने किशोरी को उसके परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन

युवक के परिजनों को भी बुलाया गया
किशोरी मध्य प्रदेश के रीवा जिले की रहने वाली है। युवक झारखंड के एक जिले का रहने वाला है। दोनों के बीच फेसबुक पर दोस्ती हुई थी, जिसके बाद से वह फोन से संपर्क में थे और युवक का किशोरी के घर भी आना-जाना रहता था। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक जय प्रकाश चौबे ने बताया कि किशोरी को उसके परिजनों को सौंप दिया गया। वहीं युवक के परिजनों को भी बुलाया गया और उसका 151 में चालान काटा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें