फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऑफीसर्स कालोनी में आवास आवंटन की जांच को नजारत को लिखा पत्र

विज्ञापन
विज्ञापन
ऑफीसर्स कॉलोनी में आवास आवंटन की जांच के लिए नजारत को लिखा पत्र
विज्ञापन

ललितपुर। बिजली विभाग के एक अधिकारी द्वारा एक कर्मचारी से एक लाख 51 हजार रुपये मांगने का वीडियो वायरल होने एवं अधिकारी के ऑफीसर्स कॉलोनी में कई वर्षों से निवास करने के मामले में एसडीएम सदर ने सरकारी कॉलोनी में आवास आवंटन की जांच शुरू कर दी है। मामले में कलक्ट्रेट नजारत से आवास आवंटन का ब्योरा तलब किया गया है।
बिजली विभाग के खंडीय कार्यालय द्वितीय में तैनात कर्मचारी अरविंद पाखरे द्वारा बीते दो दिन पहले मुख्यमंत्री को भेजे ज्ञापन में सेकंडरी वर्क्स के एक अधिकारी पर झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी देते हुए एक लाख 51 हजार रुपये की वसूली के उत्पीड़न का आरोप लगाया था।
विज्ञापन

इसके साथ ही अधिकारी के सेकंडरी वर्क्स झांसी में तैनात होने के बाद भी ललितपुर में ऑफीसर्स कॉलोनी में कई वर्षों से निवास करने की शिकायत भी की गई। इस मामले में उपजिलाधिकारी सदर डा. संतोष कुमार उपाध्याय ने नजारत कलक्ट्रेट के प्रभारी अधिकारी को पत्र लिखकर निर्देशित किया कि वह यह जानकारी कर अवगत कराएं कि अधिकारी को आवंटित आवास नियमानुसार दिया गया है या नहीं और इस मामले में अपने स्तर से कार्रवाई करें।
विज्ञापन

बिजली विभाग के सेकंडरी वर्क्स के एक अधिकारी के वीडियो वायरल मामले में यह पता चला था कि अधिकारी सरकारी कॉलोनी में निवास कर रहे हैं। इस मामले में नजारत को पत्र लिखकर जांच कराई जा रही है। बाकी वीडियो प्रकरण का मामला बिजली विभाग से संबंधित है। संतोष उपाध्याय, एसडीएम सदर।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें