फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ललितपुर: जंगल में फांसी के फंदे पर लटका मिला युवक का शव, मचा हड़कंप

Tue, 29 Mar 2022 01:58 PM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, ललितपुर

सार

परिजनों ने बताया कि मृतक दो भाइयों में छोटा था और कुछ दिनों बाद ही उसकी शादी होनी थी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के ललितपुर के पाली थानाक्षेत्र के ग्राम महोली के जंगल में युवक का शव फांसी पर लटका मिला। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन


थाना क्षेत्र के गांव महोली निवासी अनिल यादव (19) पुत्र फूल सिंह यादव का शव पेड़ पर लटका होने की जानकारी पर परिजनों की चीख-पुकार मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना के संबंध में परिजनों व आसपास के लोगों से जानकारी ली लेकिन कुछ पता नहीं चल सका।
विज्ञापन


परिजनों ने बताया कि मृतक दो भाइयों में छोटा था और कुछ दिनों बाद ही उसकी शादी होनी थी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें