फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur: सदनशाह मस्जिद के इमाम पर हमला, एसपी को दी शिकायत

Wed, 06 Jul 2022 08:54 PM IST
अनुराग सक्सेना अमर उजाला नेटवर्क, ललितपुर

सार

इमाम बीते रोज मंगलवार को फल लेकर बाइक से घर जा रहे थे। तभी जिला अस्पताल के पास एक बाइक पर तीन बदमाशों ने इमाम पर हमला कर दिया। बदमाश इमाम की टोपी खींच कर भाग गए।
विज्ञापन
शहर इमाम के साथ मारपीट - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत सदनशाह मस्जिद के इमाम हाफिज असगर अली पर हमले का मामला आया है। इसके बाद आरोपी इमाम को धमकी देकर भाग गए। इस संबंध में मुस्लिम समाज के लोगों ने डीएम और एसपी को शिकायत देकर उनसे कार्रवाई करने की मांग की है।

विज्ञापन


इमाम बीते रोज मंगलवार को फल लेकर बाइक से घर जा रहे थे। तभी जिला अस्पताल के पास एक बाइक पर तीन बदमाशों ने इमाम पर हमला कर दिया। बदमाश इमाम की टोपी खींच कर भाग गए।

इमाम ने उनका पीछा किया, तो बचने के लिए भाग रहे बदमाशों की बाइक आगे जाकर फिसल गई, जिससे तीनों बदमाश गिर गए। इमाम ने उन्हें पकड़ लिया तो वह उनसे हाथापाई करने लगे और धमकी देकर भाग गए। इसके बाद घटना से आक्रोशित मुस्लिम समुदाय ने डीएम और पुलिस अधीक्षक को शिकायत देकर आरोपियों को पकड़कर उनके खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें