फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केंद्रीय विद्यालय के छात्र ने घर में फांसी लगाकर जान दी

विज्ञापन
विज्ञापन
ललितपुर। कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला चांदमारी आईटीआई रोड पर बुधवार सुबह 10वीं के एक छात्र ने घर में फांसी लगा ली। यह देख परिजन उसे जिला अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सकों ने परीक्षण के उपरांत उसे मृत घोषित कर दिया। जानकारी पर कोतवाली पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

मोहल्ला चांदमारी आईटीआई रोड निवासी ललित राजा (13) पुत्र रणविजय सिंह केंद्रीय विद्यालय में 10वीं का छात्र था। मंगलवार रात में उसने स्कूल से मिला अपना पूरा होमवर्क पूरा किया और मोबाइल पर खेलने लगा। जबकि उसके माता पिता बगल में ही दूसरे रूम में सोने चले गए। बुधवार सुबह जब उसकी मां जागी और बेटे के कमरे के दरवाजे खुले देेखे तो उसने अंदर झांककर देखा तो उनका बेटा ललित राजा साड़ी के फंदे पर लटक रहा था। यह देख वह चीखने चिल्लाने लगी, जिसकी आवाज सुनकर अन्य परिजन भी वहां पहुंच गए और बेटे को फंदे से उतारकर तत्काल जिला अस्पताल ले गए। जहां चिकित्सकों ने परीक्षण उपरांत उसे मृत घोषित कर दिया। जिस पर परिजनों में कोहराम मच गया। कोतवाली पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
इकलौते बेटे की मौत पर माता पिता का रो रो कर बुरा हाल
रणविजय सिंह का इकलौता बेटा ललित राजा पढ़ने लिखने में काफी तेज था। उसने यह कदम क्यों उठाया इसको लेकर कोई कुछ बताने की स्थिति में नहीं है। पिता का कहना है कि जब वह दूसरे कमरे में सोने जा रहे थे तो उनका बेटा होमवर्क कर चुका था और मोबाइल पर गेम खेलने लगा था। उसने कहा कि वह कुछ देर बाद सो जाएगा, लेकिन ऐसा नहीं हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें