फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रासलीला में कन्हैया ने किया पूतना का वध

विज्ञापन
रासलीला में मौजूद दर्शकों की भीड़ - फोटो : LALITPUR
विज्ञापन
महरौनी। कस्बे में स्थित श्री लक्ष्मीनारायण मंदिर में चल रहे प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव में सुबह भगवान की विधिवत पूजा पंडित विश्वनाथ पुरोहित के निर्देशन संपन्न हुई। वहीं रात में वृंदावन के श्री हित आदर्श कृष्णकला रासलीला मंडल के कलाकारों ने श्रीकृष्ण बाल लीला व पूतना वध का मंचन किया।
विज्ञापन

रासलीला के प्रथम दृश्य में श्रीकृष्ण भगवान की बाल लीला का मंचन किया गया। रासलीला में पूतना वध के मंचन के तहत राजा कंस भयभीत होकर मंत्रियों को बुलाकर मंत्रणा करता है कि गोकुल में जन्मे बालक का वध कैसे किया जाए। लंबी मंत्रणा के बाद पूतना को बुलाया जाता है। पूतना गोकुल जाती है और यशोदा के घर जाकर श्रीकृष्ण को दूध पिलाती है। श्रीकृष्ण दूध पीकर पूतना का वध कर देते हैं। लीला का मंचन देख पूरे पंडाल में कान्हा की जय जयकार होने लगी। गोकुल में नंदबाबा के घर बधाई उत्सव में गोकुल वासी बड़े ही उत्साह के साथ झूमकर मंगल गीत गाते हैं। महोत्सव में कस्बे के कई लोगों ने हिस्सा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें