फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सालों से तैनात दरोगाओं और निरीक्षक किए जाएंगे इधर-उधर

विज्ञापन
विज्ञापन
ललितपुर। सामूहिक दुष्कर्म पीड़िता से थाना परिसर में स्थित अपने कमरे में थानाध्यक्ष के दुष्कर्म के मामले में पुलिस महकमे में सख्ती बरती जा रही है। पुलिस अधिकारियों द्वारा अब पुलिस महकमे में बड़े बदलाव की तैयारी की जा रही है। जिले में सालों से तैनात दरोगाओं और निरीक्षकों को इधर-उधर करने की तैयारी है। हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की जा रही है।
विज्ञापन

जिले में इस समय करीब 170 उपनिरीक्षक तैनात है। जिसमें कुछ थाना-कोतवालियों में तो कुछ विभाग की विभिन्न शाखाओं में तैनात हैं। वहीं करीब 31 निरीक्षक हैं। जिसमें कुछ निरीक्षक चार्ज पर हैं तो कुछ विभिन्न शाखाओं या कार्यालयों में सेवाएं दे रहे हैं। थाना पाली कांड और महरौनी पुलिस द्वारा महिला की पिटाई करने के बाद प्रदेश में जनपद पुलिस की छवि काफी बिगड़ी।
अब पुलिस के आलाधिकारी बिगड़ी हुई छवि को सुधारने के प्रयास में जुट गए हैं। जनपद में 40-50 दरोगा और 5-6 निरीक्षक ऐसे हैं जो कई वर्षों से यहां पर तैनात हैं। ऐसे दरोगाओं व निरीक्षकों पर कार्यवाही होने की संभावना जताई जा रही है। इनकी सूची बनाई जा रही है।
विज्ञापन

पुलिस अधिकारियों द्वारा लगातार पुलिस की कार्यशैली की मॉनिटरिंग की जा रही है। जिससे किसी प्रकार की कोई शिकायत फिर से न मिल सके। वहीं पुलिस अधीक्षक निखिल पाठक भी लगातार थाना-कोतवाली में तैनात पुलिस कर्मचारियों से संवाद स्थापित कर कार्यशैली में सुधार लाने की चेतावनी दे रहे हैं। इसका असर भी पुलिस कर्मचारियों की कार्यप्रणाली में दिखने लगा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें