फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सदन में सभासद बोले- हम किस मुंह से जनता के सामने जाएं

विज्ञापन
विज्ञापन
ललितपुर। नगर पालिका क्षेत्र के वार्डों की समस्याओं को अमर उजाला ने प्रकाशित करना शुरू किया तो सदन में सभासदों की पीड़ा झलकी। उन्होंने कहा कि वार्ड की जनता समस्याओं से जूझ रही है यह अखबार में रोज प्रकाशित हो रहा है वार्डों की समस्याएं नहीं सुलझ रही हैं। समस्याओं को लेकर पक्ष और विपक्ष के सभासद एकजुट होकर सड़कें, नालियां और हैंडपंपों के खराब होने का मुद्दा उठाया। कुछ सभासद तो भावुक होकर बोले कि हम किस मुंह से वार्ड की जनता के सामने जाएंगे। अब वार्डों की समस्याओं पर चुप नहीं बैठेंगे।
विज्ञापन

शहर के वार्डों की बदहाल स्थिति का आंखों देखा हाल अमर उजाला ने प्रकाशित करना शुरू किया तो पालिका के विकास के दावों की पोल खुलना शुरू हो गया। बृहस्पतिवार को सदन में बैठक के दौरान अधिकांश सभासदों ने अपनी पीड़ा सुनाते हुए कहा कि अखबार में नगर का विकास उजागर हो रहा है। एक-दो वार्ड में सड़क, नाली व हैंडपंप की समस्या बताई। वार्ड तीन के सभासद रामबाबू यादव ने कहा कि चार वर्ष में एक भी कार्य नहीं किया गया। आठ नंबर के सभासद उदय प्रताप ने कहा व्यवस्थाएं बदहाल हैं। तीन वर्ष से सड़क टूूटी पड़ी हुईं है। इससे अच्छा तो ग्राम पंचायत ही थी।
पांच सौ रुपये लागत के कार्य नहीं हो पा रहे हैं। वार्ड आठ के सभासद भरत भूषण चौरसिया ने कहा पुलिया टूटी पड़ी, मनमानी बंद की जाए। वार्ड 16 के सभासद हरीओम कुशवाहा ने कहा 100 प्रार्थनापत्र के बाद भी हैंडपंप तक नहीं सुधारे जा रहे। वार्ड 17 के सभासद पंकज जैन ने कहा समय बर्बाद किया जा रहा है, ऐसा घिनौना बोर्ड नहीं देखा।
विज्ञापन

वार्ड 21 की सभासद गीता यादव ने कहा कोई कार्य नहीं हो रहे, शर्म लगती घर से निकलने पर। वार्ड 24 के सभासद जहीर अली रानू ने कहा कि जनता समस्याओं से जूझ रही है। रास्ते में टूटी पुलिया से कई लोग गंभीर घायल हो गए हैं। वार्ड 25 के सभासद आशा श्रीवास्तव ने कहा कई बार लिखकर समस्या दे चुके हैं। अब तक कोई कार्य नहीं किए गए। अनुराग जैन ने कहा आदर्श वार्ड की उम्मीद लगाई थी, लेकिन उम्मीदों पर पानी फिर गया है। इस दौरान सभी पार्षद व अधिकारी कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें