कैप्सन - खेत से अवैध खनन करते दंबग
- फोटो : TALDEHATE
तालबेहट। कुछ दिनों से तालबेहट क्षेत्र में अवैध खनन का कारोबार धड़ल्ले से चल रहा है। दबंग खनन माफिया नदी, नालों के अलावा किसानों के खेतों को खोदकर बालू बनाने का काम कर रहे है। ऐसा एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसमें दबंग खनन माफिया एक गरीब किसान को खेत से बालू उठाने से मना करने एवं वीडिया बनाने पर धमका रहा है और जाति सूचक शब्दों से अपमानित भी कर रहा है।
कुछ दिनों से पुलिस की उदासीनता से क्षेत्र में अवैध खनन व्यापक पैमाने पर शुरू हो गया है। सुबह से देर रात तक नगर एवं क्षेत्र की सड़कों पर अवैध खनन करने वाले वाहन फर्राटे भरते रहते हैं। इस समय दबंग खनन माफियाओं की नजर क्षेत्र के नदी, नालों, पोखरों के अलावा उनके किनारे बने गरीबों के खेतों पर है, जहां बारिश में जमा हुई बालू को वह लोग अपनी हनक से उठाकर खेत में खड़ी फसलों को बर्बाद करने का काम कर रहे हैं। ऐसा ही एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसमें पिपरई गांव का एक दबंग खनन माफिया एक गरीब दलित किसान के खेत से बालू भरवा रहा है। किसान के मना करने पर वह उसे मौके पर ही जाति सूचक शब्दों से गालियां देकर अपमानित करते हुए देख लेने की धमकी दे रहा है। इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक कामता प्रसाद का कहना था कि इस मामले में अभी कोई शिकायती पत्र नहीं आया है।
00
पीड़ित के शिकायती पत्र पर दर्ज मोबाइल फोन पर संपर्क करने का प्रयास किया गया, लेकिन संपर्क नहीं हो सका। मैं स्वयं मौके पर जाकर मामला देखूंगा। दोषी पर कार्रवाई की जाएगी।
- इमरान अहमद , सीओ तालबेहट।