फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

होमगार्ड ने थाने के हेड मुहर्रिर पर लगाया घरेलू काम करवाने का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
महरौनी-सिलावन। महरौनी थाने पर ड्यूटी कर रहे एक होमगार्ड ने हेड मुहर्रिर पर ड्यूटी की जगह घरेलू काम करवाने का आरोप लगाया है। इस संबंध में शिकायती पत्र मिलने पर एसडीएम ने सीओ को मामले की जांच सौंप दी। उन्होंने बताया कि जांच रिपोर्ट मिलने पर आगे की कार्रवाई होगी।
विज्ञापन

उपजिलाधिकारी को दिए शिकायती पत्र में होमगार्ड पहाड़ सिंह निवासी गांव किसरदा ने बताया कि वह एक जून से महरौनी थाने पर ड्यूटी कर रहा है। तभी से थाने पर तैनात हेड मुहर्रिर कपड़ों पर प्रेस करवाने, सब्जी कटवाने, मसाला पिसवाने के साथ-साथ जबरदस्ती बाजार से शराब मंगवाने का काम करवाते हैं, मना करने पर वह झूठे मुकदमे आदि में फंसाने की धमकी दे रहे हैं। आरोप लगाया कि 23 जून को रात्रि नौ बजे जब वह थाने पर ड्यूटी कर रहा था तो हेड मुहर्रिर ने गालियां देकर कपड़ों पर प्रेस करने की बात कि जिसका विरोध करने पर मारने के लिए झपटे इस घटना को अन्य होमगार्डों ने भी देखा।
इससे होमगार्डों में काफी डर बना हुआ हैं। कोतवाली प्रभारी आरके वर्मा ने बताया कि इस तरह की जानकारी उनके संज्ञान में नहीं आई है। यदि हेड मुहर्रिर ने ऐसा किया तो गलत है। मामले की जानकारी ली जाएगी। होमगार्ड ने उपजिलाधिकारी से जांच कर कार्रवाई की मांग की तो उपजिलाधिकारी ने पुलिस क्षेत्राधिकारी को जांच सौंप दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें