फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: कूलर से करंट लगने से बालिका की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
जखौरा-ललितपुर। थाना क्षेत्र के ग्राम बरौदा स्वामी में मंगलवार की सुबह घर में ही कूलर से करंट लगने बालिका आहत हो गई। परिजन उसे अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिजनों ने पोस्टमार्टम कराने से मना कर दिया और घर ले गए।
विज्ञापन

ग्राम बरौदा स्वामी निवासी आराध्या (11) पुत्री सुखदेव सिंह मंगलवार को सुबह करीब साढ़े सात बजे घर में ही थी और जब वह घर में कूलर के पास से निकल रही थी, तभी वह कूलर में आ रहे करंट की चपेट में आ गई और बेसुध होकर जमीन पर गिर पड़ी। यह देख परिजन चीखने-चिल्लाने लगे और उसे तत्काल उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जखौरा ले गए, जहां चिकित्सकों ने परीक्षण उपरांत उसे मृत घोषित कर दिया। बालिका की मौत की खबर से परिजनों में मातम पसर गया। वहीं परिजन पोस्टमार्टम कराए बिना ही बालिका के शव को वापस घर ले गए और उसका अंतिम संस्कार कर दिया। मृतका चार भाई-बहनों में तीसरे नंबर की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें