फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: जन्माष्टमी पर महंगाई की मार, कान्हा जी की पोशाक से लेकर शृंगार सामग्री के दाम बढ़े

विज्ञापन
विज्ञापन
मेवा 15 से 30 फीसदी महंगा, पूजन सामग्री के दाम भी चढ़े
विज्ञापन

ललितपुर। जन्माष्टमी पर्व को लेकर बाजार सज चुके हैं। जहां मोर पंख, बांसुरी, पोशाक की बिक्री बढ़ गई है। लेकिन बाजार में बढ़े दामों को लेकर लोग परेशान दिखे। शहर के विभिन्न मंदिरों में तैयारियां शुरू हो चुकी हैं। भगवान के लिए रंग-बिरंगी कलर की पोशाकें बाजार में कान्हा के भक्तों को खूब लुभा रही हैं।
जिले में जन्माष्टमी पर्व धूमधाम के साथ मनाया जाता है। इसको लेकर लोगों में उत्साह और उमंग है। सभी अपने-अपने घरों में तैयारियों में जुट गए हैं। मंदिर आकर्षक तरीके से सजाए जा रहे हैं। बाजार में भगवान की पोशाक, मोर पंख, शंख, बांसुरी व पीले वस्त्रों की बिक्री जमकर हो रही है। तुवन मंदिर परिसर और कटरा बाजार में दुकानें सज गई हैं, जहां लोग भगवान की पोशाक व शृंगार का सामान खरीद रहे हैं।
विज्ञापन

तुवन मंदिर मैदान के दुकानदार संतोष सोनी ने बताया कि पहले पोशाक 50 रुपये से शुरुआत होती थी, अब वह 80 से 100 रुपये में बिक रही है। मोर पंख जो कि दस रुपये में मिलते थे अब वह भी 20 से 30 रुपये में मिल रहे हैं। शृंगार रंगोली पैकेट 10 से 50 रुपये में बिक रहा है। भगवान का पत्रक (स्टीकर) जो कि 5 रुपये में मिलता था, उसके भी रेट बढ़ाकर 10 रुपये कर दिए गए हैं। बांसुरी में अलग-अलग वैरायटी व अलग-अलग दाम हैं।
विज्ञापन


ड्राई फ्रूट ने भी दिखाए तेवर

बाजार में मेवे की वस्तुओं के दामों ने आसमान छू रखा है। आलम यह है कि एक माह के अंतराल में करीब 15 से 20 फीसदी मेवा महंगी हो गई है। बढ़ी हुई कीमत पर लोग जो पहले अधिक मात्रा में खरीदते थे, अब वह सीमित मात्रा में खरीद कर काम चला रहे हैं। वहीं दूसरी ओर जब से चीनी ने छलांग लगाई है, तब से मिठाई के दाम तो बढ़े ही हैं, साथ में अन्य खाद्य वस्तुओं के भी दाम बढ़ गए हैं। जिससे मध्यम व कमजोर वर्ग चिंतित हैं कि वह इतनी महंगाई में वह त्योहार कैसे मनाएं।

एक माह में मेवा के दामों में तुलनात्मक अंतर (प्रति किलोग्राम में)
मेवा - पहले अब
बादाम- 800 - 950
काजू - 820 - 940
पिस्ता - 2600 - 2800
किशमिश- 280 - 480
इलायची- 3800 - 4500
गरी गोला -320 - 470
छुहारे - 200- 320
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें