घुसयाने से राजघाट तिराहे तक रोड हुई जर्जर
- फोटो : LALITPUR
ललितपुर। शहर की सड़कों की स्थिति काफी खराब हैं। कई सड़कें तो वर्षों से खराब पड़ी हैं, जहां गड्ढों से होकर स्थानीय लोगों के अलावा ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों को गड्ढों युक्त सड़क से निकलना पड़ रहा है। ऐसा ही कुछ हाल शहर के मोहल्ला घुसयाना स्थित बयाना नाले के पुल से पिसनारी तिराहा तक की सड़क का है। जनप्रतिनिधि भी कई बार यहां से निकलते हैं, लेकिन सड़क पर किसी का ध्यान नहीं जाता है। वहीं इस सड़क से निकलने वाले मोहल्लेवासी, राजघाट की ओर जाने वाले राहगीर अक्सर इस रोड से निकलने के दौरान विभाग को कोसते नजर आते हैं। कई बार तो यहां एंबुलेंस भी निकलने के दौरान गड्ढों से हिचकोले खाकर निकलती हैं, तो मरीजों की हालत और भी अधिक बिगड़ जाती है। यह सड़क करीब तीन सौ मीटर लंबाई की है, जिसकी कई वर्षों से मरम्मत तक नहीं हुई है।
-------------------
मोहल्ले में रहते हैं, जिससे रोजाना यहीं से आना पड़ता है। बच्चों को भी स्कूल जाने के दौरान खराब सड़क से होकर जाने में परेशानी होती है।
-दीपक झा।
--------------
यहां की सड़क वर्षों से ऐसे ही खराब पड़ी है, पूरी सड़क पर सिर्फ गड्ढे ही गड्ढे हैं। कोई भी गाड़ी से निकलने में काफी दिक्तत होती है, लेकिन कोई सुध नहीं ली जा रही। मौसम कुशवाहा।
----------
यहां सड़क बहुत खराब है, उखड़ी गिट्टी की वजह से रोजाना गाड़ी पंक्चर हो जाती है, आज भी गाड़ी पंक्चर हो गई हैं, अब परेशान होना पड़ रहा है।
अनिल, राहगीर।
---------
यह सड़क कई वर्षों से ऐसे ही खराब पड़ी है। रोजाना यहीं से निकलना पड़ता है। कई बार तो एंबुलेंस भी यहां गड्ढों से ही होकर निकलती है।
-अजय कुशवाहा, राहगीर।
घुसयाने से राजघाट तिराहे रोड में गडढे ही गडढे- फोटो : LALITPUR