शहर के मोहल्ला नेहरू नगर से तीन दिन पहले अपहृत बालक आशीष ( 4) को बुधवार को ललितपुर पुलिस ने मडावरा से सकुशल बरामद कर लिया है। उक्त बालक को मदनपुर के एक होमगार्ड ने खरीदा था।
हालांकि अभी अपहरण करने वाली महिला का पता नहीं लग सका है। पुलिस महिला की तलाश में हर जगह दबिश दे रही है। बृहस्पतिवार की सुबह पुलिस अधीक्षक इस मामले का खुलासा कर सकते हैं। पुलिस अधीक्षक निखिल पाठक ने बताया कि अपहृत बालक को सकुशल मडावरा से बरामद किया गया है।