फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेट्रोल पंप लूट में फरार दो आरोपी भी आए पुलिस की गिरफ्त में

विज्ञापन
police new.jpeg - फोटो : police new.jpeg
विज्ञापन
ललितपुर। कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला चौका बाग में बीते छह दिन पहले 17 अगस्त को पेट्रोल पंप कर्मचारियों से मारपीट करने और लूट के मामले में फरार चल रहे दो आरोपियों को भी पुलिस और एसओजी टीम ने सोमवार को गिरफ्तार कर लिया है। बीते 21 अगस्त को भी पुलिस ने घटना का खुलासा करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया था।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत बीते छह दिन पहले 17 अगस्त को शहर के मोहल्ला चौका बाग स्थित पेट्रोल पंप पर पेट्रोल भरवाने को लेकर हुए विवाद में कर्मचारियों से मारपीट करने और एक सेल्समैन की जेब में बिक्री के रखे बारह हजार रुपये और एक कर्मचारी के गले से सोने की ताबीज लूटकर भागने के मामले में पुलिस और एसओजी टीम ने 21 अगस्त को चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। 21 अगस्त को पकड़े गए चारों आरोपी नया बस स्टैंड टीकमगढ़ मध्यप्रदेश के निवासी विष्णु, शिवराज, विश्वदेव और हनुमान मंदिर के पीछे बीना मार्ग कस्बा / थाना खुरई जनपद सागर निवासी लखन हैं, जिन्हें पकड़कर जेल भेज दिया। जबकि, दो आरोपी जिला सागर के थाना साजली मार्ग चनाटोरिया निवासी बाबूराम और कस्बा महरौनी के कंचनपुरा निवासी सरमन फरार चल रहे थे। पुलिस और एसओजी टीम ने फरार चल रहे दोनों आरोपियों को ग्राम मसौराखुर्द स्थित एक होटल से गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों के कब्जे से घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल बरामद की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें