फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खाद के लिए करता रहा मशक्कत लेकिन मिली मौत्

विज्ञापन
body 2.jpg - फोटो : body 2.jpg
विज्ञापन
ललितपुर। थाना जखौरा के ग्राम नयागांव निवासी किसान शहर के मोहल्ला जुगपुरा में मौत के पहले दो दिनों तक खाद लेने के लिए दुकान पर लाइन में खड़े होकर कड़ी मशक्कत करता रहा, लेकिन अंत में किसान को खाद तो नहीं मिल सकी, लेकिन उसे मौत जरूर मिल गई, जिससे पूरे प्रशासनिक अमले को हिलाकर रख दिया।
विज्ञापन

ग्राम नयागांव निवासी भोगी पाल पुत्र पल्ला पाल खेतों में रबी की फसल की बुवाई के लिए डीएपी खाद पाने के लिए दो दिन पहले घर से इस उम्मीद में शहर के मोहल्ला जुगपुरा में खाद की दुकान पर पहुंचा था कि शायद उसे यहां खाद मिल जाएगी। जिसके लिए वह लगातार दो दिनों तक दुकान में लाइन में खड़ा रहा। हालांकि, बीच-बीच में खेती से समय मिलने पर बेटा कृपाल भी दुकान पर पहुंच जाता और पिता को लाइन से हटाकर छाया में बैठा देता और कुछ खाने को भी ला देता। तब तक के लिए वह खुद लाइन में खड़ा हो जाता। इसके बाद जब बेटा कुछ घंटे बाद लौटता तो किसान फिर से लाइन में लगकर अपनी बारी का इंतजार करने लगता। लगातार दो दिन और दो रातों तक ऐसा ही चलता रहा। फिर, शुक्रवार को किसान हिम्मत हार गया और सुबह करीब दस बजे वह चक्कर खाकर जमीन पर गिरकर अचेत हो गया। जानकारी मिलने पर बेटा भी तत्काल मौके पर पहुंचा और पिता को लेकर जिला अस्पताल पहुंचा, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। बेटा भी अपने आपको कोसता नजर आ रहा है कि यदि वह ही लाइन में लगा रहता तो शायद भले ही उसे खाद नहीं मिलती, लेकिन उसके पिता को मौत नहीं मिलती। अंत में किसान को खाद की जगह सिर्फ मौत ही नसीब हुई, जिसका पूरे परिवार को मलाल रहा। बेटा कृपाल ने बताया कि वह अपने पिता के पास लाइन में लगने के लिए आ जाता था, लेकिन खाद नहीं मिल रही थी, जिस पर पिता खाद मिलने की आस में लगातार लाइन में खड़े रहे और आज उनकी हालत बिगड़ने से मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें