फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अफसरों की निगरानी में लाइन लगवाकर बांटी गई खाद

विज्ञापन
गौना सहकारी समिति पर किसानों को व्यवस्थित करती पुलिस - फोटो : LALITPUR
विज्ञापन
अर्जुन खिरिया (ललितपुर)। नाराहट थाना क्षेत्र में रविवार को हुई घटना के बाद सोमवार को पुलिस की कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच महिलाएं समिति पर डटी रहीं लेकिन खाद नहीं मिल सकी। उधर गौना समिति पर एसडीएम व सीओ की मौजूदगी में खाद का वितरण कराया गया। अफसरों ने लाइन लगवाकर खाद बंटवाई।
विज्ञापन

रविवार को नाराहट में एक किसान के चोटिल होने और दरोगा के थप्पड़ मारने की वजह से सोमवार को नाराहट साधन सहकारी समिति एवं गौना सहकारी समिति पर पुलिस काफी चौकन्नी दिखी। नाराहट सहकारी समिति पर खाद नहीं आने के कारण किसानों के आधार कार्ड और नकल स्थानीय भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा जमा करवाए जा रहे हैं। कर्मचारी रात तक खाद आने पर मंगलवार को आकर लेने का आश्वासन दे रहे थे। वहीं गौना सहकारी समिति पर किसानों की काफी भीड़ रही जिसको देखते हुए नाराहट पुलिस और अमझरा चौकी पुलिस मौजूद रही, साथ में उप जिलाधिकारी पाली एवं क्षेत्राधिकारी पाली द्वारा खुद निगरानी कर खाद का वितरण करवाया गया। गौना सहकारी समिति पर कल रात को एक ट्रक 500 बैग खाद आई जिसे सोमवार को वितरित किया गया।

नाराहट में खाद के लिए बैठी महिलाएं- फोटो : LALITPUR

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें