फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसान कलक्ट्रेट में फांसी पर झूला, लोगों ने बचाया

विज्ञापन
विज्ञापन
ललितपुर। जमीन का बंटवारा न होने और मारपीट के आरोपियों पर पुलिस द्वारा कोई कार्रवाई न किए जाने से क्षुब्ध किसान सोमवार की दोपहर जिलाधिकारी कार्यालय परिसर में लगे पेड़ से रस्सी बांधकर लटक गया। यह देख वहां हड़कंप मच गया। मौके पर मौजूद लोगों ने आननफानन में उसे बचाया। उपजिलाधिकारी ने समस्या निस्तारण के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन

थाना पाली के ग्राम बछलापुर निवासी प्रेमचंद्र कुशवाहा के पुत्र रामपाल का अपने चचेरे भाइयों से जमीन बंटवारे को लेकर विवाद चल रहा है। रामपाल की पत्नी सोनारानी के अनुसार एक नवंबर को सुबह 11 बजे चाचा के लड़के और परिवार की महिलाएं घर आईं। गाली गलौज की। कहा यदि खेत की जुताई की तो जान से मार देंगे। जब उसने गालियां देने से मना किया तो उन लोगों ने उसकी व पति की पिटाई की। इससे दोनों को चोटें आईं। मामले की सूचना पुलिस को दी गई, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। चिकित्सकीय परीक्षण भी नहीं कराया। इसके बाद उसने तीन नवंबर को पुलिस अधीक्षक से भी शिकायत की, लेकिन कार्रवाई नहीं हुई।
इससे क्षुब्ध रामपाल सोमवार को अपनी पत्नी के साथ डीएम कार्यालय पहुंचा। जमीन बंटवारे और दोषियों पर कार्रवाई की मांग को लेकर वह अतिरिक्त एसडीएम से मिला। आरोप है कि यहां भी उसे न्याय की उम्मीद नजर नहीं आई। पति-पत्नी बड़बड़ाते हुए कार्यालय से बाहर आए। इसके बाद रामपाल अपने साथ लाई रस्सी लेकर परिसर में लगे जामुन के पेड़ पर चढ़ गया। उसने पेड़ से रस्सी बांधी और गले में फंदा लगाकर लटक गया। यह देख वहां मौजूद लोगों में हड़कंप मच गया। अधिकारी और कर्मचारी भी कक्ष से भागकर मौके पर आए। इस दौरान कुछ लोगों ने रामपाल के पैरों को पकड़कर सहारा दिया। एक व्यक्ति ने पेड़ पर चढ़कर रस्सी को खोल दिया, इससे वह जमीन पर गिर पड़ा। आननफानन में उपजिलाधिकारी मौके पर पहुंचे और समस्या के निस्तारण का आश्वासन दिया। तहसीलदार सदर को मामला निस्तारण के निर्देश दिए गए।
विज्ञापन

रामपाल के नाम गांव में आधा एकड़ से अधिक जमीन है। उसके पिता की भी पांच एकड़ जमीन है। पिता की इस जमीन पर रामपाल का करीब पौने दो एकड़ का हिस्सा है। परिजनों के अनुसार रामपाल की जमीन से लगी हुई उसके चचेरे भाइयों की भी जमीन है। जमीन के बंटवारे एवं हिस्से को लेकर उसका चचेरे भाइयों से विवाद चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें