फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खोए जानवर ढूंढने निकले किसान की ट्रेन से कटकर मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
ललितपुर। थाना जखौरा के अंतर्गत ग्राम पिपरा निवासी किसान अपने मवेशी ढूंढने निकला था, ग्राम छिपाई में रेलवे लाइन पार करते समय ट्रेन की चपेट में आने से किसान की मौत हो गई। किसान इकलौता बेटा था।
विज्ञापन

ग्राम पिपरा निवासी सुजान (26) पुत्र धम्मूपाल शुक्रवार की सुबह मवेशी खोलकर मजदूरी करने गया था। शाम को वापस आया तो पत्नी ने मवेशी वापस न आने की जानकारी दी। इस पर वह खाना खाकर शाम को शात बजे ग्राम छिपाई की ओर मवेशी ढूंढने के लिए निकल गया और रास्ते में रेलवे लाइन पार करते समय डाउन लाइन पर आ रही ट्रेन की चपेट में आ गया। इससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई।
जेब में मिली पर्ची से जीआरपी ने थाना जखौरा पुलिस और ग्राम प्रधान बाबूलाल अहिरवार को सूचना दी। मौके पर पहुंचे परिजनों ने उसकी शिनाख्त सुजान के रूप में की। घटना की जानकारी मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। पत्नी का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

एक वर्ष के बच्चे के सिर से उठ गया पिता का साया
मृतक के चाचा गज्जूपाल ने बताया कि मृतक परिवार में इकलौता था। इसकी मौत के बाद एक तीन वर्षीय पुत्र के सिर से पिता का साया उठ गया है। उसकी पत्नी का हाल बेहाल हो रहा है। अब उसके परिवार का पालन पोषण करना तक मुश्किल हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें