फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ललितपुर: ट्रैक्टर पलटने से किसान की मौत, घर में मचा कोहराम

Sun, 27 Mar 2022 10:09 PM IST
प्रशांत कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, ललितपुर।

सार

ललितपुर में नहर किनारे एक ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलट गया। जिससे किसान की मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ललितपुर में शनिवार रात थाना जाखलौन अंतर्गत गांव दावनी में नहर किनारे एक ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलट गया। ट्रैक्टर के नीचे दबकर किसान की मौत हो गई। सुबह ग्रामीणों ने जाखलौन पुलिस को जानकारी दी। 

विज्ञापन


थाना जाखलौन क्षेत्र के गांव बारौद निवासी मनोज (27) पुत्र कीरत सिंह राजपूत गांव सेरवांस में गांव दावनी के मोहन के साथ करीब बीस एकड़ जमीन पर खेती करता था। इस बार वह मूंग बोने जा रहा था। इसके लिए खेतों में सिंचाई करने की तैयारी की जा रही थी।  

शनिवार की रात में करीब नौ बजे वह अपने घर से ट्रैक्टर में सिंचाई के पाइप लेकर सेरवांस स्थित खेत पर गया। वहां पाइप कम पड़ गए जिसके चलते वह रात में ही और पाइप लेने के लिए ट्रैक्टर से घर की ओर रवाना हुआ। जब उसका ट्रैक्टर गांव दावनी और पिपरिया के बीच नहर पर चमरऊ पुलिया के पास पहुंचा, तभी अचानक अनियंत्रित होकर नहर के दूसरी ओर पलटकर खेतों में जा गिरा। नीचे दबने से मनोज की मौके पर ही मौत हो गई। 
विज्ञापन


रविवार सुबह जब गांव दावनी के लोग वहां से टहलने निकले तो ट्रैक्टर पड़ा देखा। ट्रैक्टर की पहचान कर गांव बारौद में परिजनों व पुलिस को जानकारी दी। जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंच गई और शव को ट्रैक्टर के नीचे से निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें