फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सपा नेता का छलका दर्द, परिवार सहित राजनीति से लिया संन्यास

विज्ञापन
विज्ञापन
ललितपुर। सामूहिक दुष्कर्म के मामले में फंसे सपा के निवर्तमान जिलाध्यक्ष तिलक यादव शनिवार को जेल से छूटने के बाद पार्टी से आहत नजर आए। घर पहुंचने पर उनका दर्द छलक पड़ा। उन्होंने कहा कि पार्टी को अपने खून पसीने से मजबूत किया था लेकिन आज पार्टी की जो स्थिति, गतिविधियां व नीतियां हैं उसके बारे में कुछ कहना नहीं चाहते हैं। वह अपने परिवार सहित राजनीति से संन्यास ले रहे हैं। जेल में रहने के दौरान आचार्य विद्यासागर के प्रवचनों से प्रेरित होकर वह सबसे क्षमा और सबको क्षमा कर रहे हैं।
विज्ञापन

करीब पांच माह पहले तत्कालीन सपा जिलाध्यक्ष तिलक यादव, उनके भाइयों के अलावा बसपा जिलाध्यक्ष दीपक अहिरवार समेत 28 लोगों के खिलाफ किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म के मामले में रिपोर्ट दर्ज की गई थी। इस आरोप में सपा के तत्कालीन जिलाध्यक्ष तिलक यादव, बसपा के तत्कालीन जिलाध्यक्ष दीपक अहिरवार सहित 16 लोग जेल में निरुद्ध थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें