फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी में दर्दनाक हादसा: बिजली गिरने से किसान और मजदूर की मौत, एक कर रहा था आम की रखवाली; दूसरा ढंक रहा था भूसा

Thu, 16 Jun 2022 08:23 PM IST
Vikas Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, ललितपुर

सार

कारी मिलने पर पुलिस व राजस्व अधिकारी मौके पर पहुंच गए और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक का एक बेटा है और वह दो भाइयों में बड़ा था। वह ढाई एकड़ जमीन पर खेती करता था।
 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ललितपुर जिले के थाना बार एवं महरौनी क्षेत्र में बारिश के दौरान बिजली गिरने से एक किसान और मजदूर की मौत हो गई। 

विज्ञापन


बृहस्पतिवार को दोपहर बारिश होने पर थाना बार क्षेत्र के गांव खजरा निवासी बाबूलाल अहिरवार (56) पुत्र सुम्मे अपने खेत में महुआ के पेड़ के पास रखे भूसे को भीगने से बचाने के लिए पॉलिथीन से ढंक रहा था। इस दौरान महुआ के पेड़ पर तेज बारिश के साथ बिजली गिर गई जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। जानकारी मिलने पर पुलिस व राजस्व अधिकारी मौके पर पहुंच गए और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक का एक बेटा है और वह दो भाइयों में बड़ा था। वह ढाई एकड़ जमीन पर खेती करता था।
विज्ञापन


उधर, कोतवाली महरौनी अंतर्गत ग्राम सिंदवाहा निवासी कैलाश (36) पुत्र पुनू अहिरवार एक व्यक्ति के आम के पेड़ों की रखवाली करता था। बृहस्पतिवार दोपहर में करीब दो बजे जब वह आम के पेड़ों की रखवाली कर रहा था, तभी अचानक तेज बारिश के साथ आम के पेड़ पर बिजली गिर गई जिससे कैलाश की मौके पर ही मौत हो गई। जानकारी मिलने पर परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। महरौनी पुलिस व राजस्व अधिकारी मौके पर पहुंच गए और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें