फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किशोरी से दुष्कर्म में जीजा के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
ललितपुर। कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत एक मोहल्ला निवासी 17 वर्षीय किशोरी से दुष्कर्म के मामले में कोतवाली पुलिस ने न्यायालय के आदेश पर आरोपी जीजा के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। दुष्कर्म पीड़िता किशोरी का पांच माह का बच्चा भी है। पीड़िता लगातार रिपोर्ट दर्ज कराने को भटकती रही, लेकिन अब न्यायालय में जाने के बाद उसकी रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन

शहर के एक मोहल्ला निवासी महिला ने न्यायालय को प्रार्थना पत्र देकर बताया कि उसने अपनी बड़ी बेटी का विवाह वर्ष 2016 में थाना पूराकलां क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक से किया था। शादी के बाद उक्त युवक उसके घर आता जाता रहा और उसकी 17 वर्षीय छोटी बेटी को बहलाता फुसलाता रहा एवं उससे अवैध संबंध स्थापित किए। जिससे उसको गर्भ ठहर गया। 18 जून 2021 को उसके परिवार में शादी थी। उक्त युवक शादी में उसके घर आया और रात करीब आठ बजे उसने उसकी बेटी को बहला फुसलाकर अपने साथ भगा ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया। वह उसकी बेटी को अपने अनीति बंधन में रखते हुए कई माह तक दुष्कर्म करता रहा। वर्तमान में उसका पांच माह का एक बच्चा है। वह लगातार उसी समय से रिपोर्ट लिखाने का प्रयास कर रही है, लेकिन उसकी कोई रिपोर्ट नहीं लिखी गई। युवक उसे व उसके परिवार को फोन पर कोई भी कानूनी कार्रवाई करने पर जान से मारने की धमकी दे रहा है। ऐसे में उसे व उसके परिवार को जानमाल का खतरा बना हुआ है। रिपोर्ट लिखाने के लिए वह थाने, महिला थाना एवं पुलिस अधीक्षक के पास भी शिकायत लेकर गई, लेकिन रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई। जिस पर उसे न्यायालय की शरण में जाना पड़ा। अब कोतवाली पुलिस ने न्यायालय के आदेश पर मामले में आरोपी जीजा के खिलाफ अपहरण, दुष्कर्म एवं पॉक्को एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज कर आगे की जांच व कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें