फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अनुभव काम आया, मन्नू को दोबारा मिली श्रम एवं सेवायोजन की जिम्मेदारी

विज्ञापन
विज्ञापन
ललितपुर। योगी सरकार के मंत्रिमंडल में शामिल राज्यमंत्री मनोहर लाल पंथ उर्फ मन्नू कोरी को एक बार फिर श्रम एवं सेवायोजन विभाग सौंपा गया है। अमर उजाला से बातचीत में उन्होंने कहा कि युवाओं को रोजगार और विभागीय योजनाओं से पात्रों को लाभान्वित करने को प्राथमिकता देंगे। जनपद में विकास कार्यों को गति दी जाएगी।
विज्ञापन

गौरतलव हो कि वर्ष 2017 में महरौनी विधानसभा क्षेत्र से रिकार्ड मतों से जीते मनोहर लाल पंथ को सरकार में श्रम एवं सेवायोजन राज्यमंत्री बनाया गया था। अपने पांच साल के कार्यकाल में वह जनपद ही नहीं सदन में भी सक्रिय रहे। इसके चलते पार्टी ने दोबारा उन्हें टिकट देकर मैदान में उतारा। इस बार उन्होंने अपना ही रिकार्ड तोड़ते हुए जीत हासिल की थी। इस वजह से उन्हें मंत्रिमंडल में शामिल किया गया। सोमवार को मंत्रिमंडल के आवंटित विभागों में उन्हें दोबारा श्रम एवं सेवायोजन विभाग मिला।
माना जा रहा है कि उनके पुराने अनुभव को देखते हुए इसी विभाग की दोबारा जिम्मेदारी सौंपी गई है। अमर उजाला से मोबाइल पर बात करते हुए उन्होंने बताया कि गरीबों के लिए चल रही सरकार की योजनाओं से अधिक से अधिक पात्रों को लाभान्वित करने के अलावा सामूहिक कन्या विवाह व युवाओं को रोजगार आदि पर वह विशेष कार्य करेंगे। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में कई विकास कार्य रूके हैं, उन्हें प्राथमिकता के आधार पर पूरा कराने के साथ ही सड़कों व पेयजल व्यवस्था सुधरवाने पर काम करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें