फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सूबे में 14 फीसदी आबादी फिर भी राजनीतिक पार्टियां करती नजरंदाज

विज्ञापन
विज्ञापन
ललितपुर। पंच वर्गीय विश्वकर्मा बंधुओं की बैठक में संगठन को मजबूत करने पर बल दिया गया। वक्ताओं ने कहा कि भगवान विश्वकर्मा के पांच पुत्र थे विश्वकर्मा, स्वर्णकार, लोहाकार, ताम्रकार एवं काश्तकार। हम सभी पांचों भाइयों को अपने अधिकारों एवं समाज उत्थान के लिए एक होना है। प्रदेश में हम सभी की आबादी करीब 14 फीसदी है, फिर भी सभी राजनीतिक पार्टियां अनदेखी कर रही हैं।
विज्ञापन

बैठक का शुभारंभ भगवान विश्वकर्मा की पूजा अर्चना कर किया गया। सीताराम विश्वकर्मा ने कहा कि हम सभी को समाज बंधुओं को संगठित कर काम करना है। जल्द ही समिति का गठन कर अपने हकों के लिए लड़ना होगा। संतोष सोनी ने कहा कि आज पंचवर्गीय विश्वकर्मा बंधुओं की पहली बैठक है। पांचों समाज में से शुरुआत में 10-10 लोगों को मिलाकर एक टीम बनाई जाएगी। बाद में इसका विस्तार किया जाएगा। कृष्णकांत सोनी ने कहा कि जिस समाज में एकता और भाईचारा है, वही समाज आज विकसित हो रही है। संचालन परमानंद विश्वकर्मा ने किया। इस मौके पर प्रेम नारायण विश्वकर्मा, राजेंद्र ताम्रकार, सुंदर सोनी, टीशंकर सोनी, वेद प्रकाश, फूलचंद विश्वकर्मा, सोहन लाल विश्वकर्मा, रामकुमार सोनी, सुनील सोनी, शिवशंकर सोनी, लक्ष्मी नारायण सोनी, लक्ष्मी नारायण झा, सीताराम झा, दीपक सोनी, अन्नू सोनी, राकेश कुमार झा, राधे कृष्ण ताम्रकार, हरचरण पुजारी, मगन लाल सोनी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें