फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर में घुसकर युवती से छेड़छाड़ कर जान से मारने की धमकी दी

विज्ञापन
rape graphic.jpg - फोटो : rape graphic.jpg
विज्ञापन
ललितपुर। कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत एक मोहल्ला में युवती के घर में घुसकर छेड़छाड़ करते हुए जान से मारने की धमकी के मामले में कोतवाली पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई शुुरू कर दी है।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत एक मोहल्ला निवासी युवती ने कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर बताया कि मोहल्ला वंशीपुरा निवासी नवनीत राजन उसे काफी समय से परेशान करता चला आ रहा है। आए दिन उसके दरवाजे पर खड़ा होकर अभद्रतापूर्वक वार्तालाप करता है और रास्ते से निकलने वाली औरतों के साथ अभद्र व्यवहार करता है। उसके साथ भी कई बार पूर्व में इस प्रकार की हरकतें कर चुका है। इसकी सूचना उसने डायल 112 को दी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की गई। बीते 27 सितंबर को दोपहर करीब तीन बजे वह अपने घर में भाभी के बच्चों को पढ़ा रही थी और भाभी काम कर रही थी। इसी दौरान नवनीत दरवाजे को लातघूसों से तोड़कर अंदर घुस आया और गालियां देते हुए मारपीट करते हुए उसे बुरी नीयत से पकड़ लिया। इसका उसकी भाभी ने विरोध किया तो उसने भाभी की भी मारपीट शुरू कर दी। उनके चिल्लाने पर आसपास के लोग व उसके भाई भी मौके पर पहुंच गए और उसे ललकारा। इसी दौरान शोर सुनकर आरोपी नवनीत का भाई प्रिंस एवं उसकी मां भी आ गई और गाली गलौज करते हुए सामान की तोड़फोड़ शुरू कर दी और कानूनी कार्रवाई करने पर जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए। कोतवाली पुलिस ने उक्त मामलेे में आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें