फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बारिश से बिजली आपूर्ति ठप

विज्ञापन
कैप्सन - लाइन में फॉल्ट को ठीक करते कर्मचारी - फोटो : TALDEHATE
विज्ञापन
फोटो सहित क्रमांक - 1तालबेहट। रविवार शाम से शुरू हुई बे मौसम बारिश ने नगर एवं क्षेत्र की विद्युत आपूर्ति को बुरी तरह से प्रभावित किया। तालबेहट से रोड़ा लाइन में खराबी आने के बाद पूरी रात कई गांवों में अंधेरा पसरा रहा। वहीं, पूरे क्षेत्र में जलभराव होने के कारण माताटीला से जल निकासी बंद कर दी गई।
विज्ञापन

रविवार रात सात बजे के लगभग मौसम ने यकायक करवट ली। तेज हवाएं चलने लगीं। कुछ देर बाद कड़क के साथ बारिश होने लगी। इसके बाद पूरी रात जमकर बारिश होती रही। बारिश के मध्य तालबेहट से रोड़ा आई विद्युत की हाईटेंशन लाइन में खराबी आ गई। जिससे विद्युत आपूर्ति ठप हो गई। कई घंटों के बाद विद्युत विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने काफी मशक्कत के बाद माताटीला से लाइन जोड़कर तालबेहट नगर और आसपास के गांवों में विद्युत उपलब्ध कराई। बेमौसम बारिश से क्षेत्र के कई गांवों में पूरी तरह अंधेरा छाया रहा।
ट्रांसफार्मर हुआ खराब
तालबेहट। विद्युत संकट से परेशान पूराकलां क्षेत्र की जनता को अभी निर्बाध विद्युत आपूर्ति के लिए कुछ दिन और इंतजार करना पड़ेगा। पूराकलां के 33-11 केवी विद्युत उपकेंद्र में रखा 5 एमवीए का ट्रांसफार्मर खराब हो गया है। सोमवार को विभागीय अधिकारियों ने उसे चालू करने की काफी कोशिश की लेकिन वह इंटरनल फॉल्ट के कारण परेशानी पैदा कर रहा है। उपखंड अधिकारी अक्षय वर्मा ने बताया कि कंपनी को सूचित कर वहां से टीम को बुलाया जा रहा है। तब तक पूराकलां क्षेत्र के उपभोक्ताओं को तालबेहट से वैकल्पिक विद्युत उपलब्ध कराने का प्रयास चल रहा है।

कैप्सन - रेलवे स्टेशन पर मुस्तैद पुलिस- फोटो : TALDEHATE

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें