फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टूटे खभों के सहारे चालू है विद्युत आपूर्ति

विज्ञापन
बानपुर चौराहे के समीप टीकमगढ़ रोड़ पर टूटा पोल - फोटो : LALITPUR
विज्ञापन
महरौनी। विद्युत विभाग की लापरवाही से कस्बा बानपुर चौराहे के निकट और टीकमगढ़ मार्ग पर बिजली का खंभा टूटा है। इन्हीं पोल के सहारे से लाइनें लटकी हैं, इन्हीं से सप्लाई दी जा रही है। बारिश के मौसम में यदि खंभे में करंट आया तो किसी हादसे से इनकार नहीं किया जा सकता है।
विज्ञापन

टीकमगढ़ मार्ग का एक पोल करीब डेढ़ महीने से टूटा है यह पोल नजदीक में बने मकान के टिका हुआ है जबकि बानपुर रोड़ पर करीब एक महीने एक पोल टूट गया था, जो केबल के सहारे खड़ा हुआ है। विभाग की लापरवाही से अनहोनी होने की संभावना है बानपुर चौराहे से बानपुर और टीकमगढ़ मार्ग ज्यादा ट्रैफिक वाला मार्ग है वाहनों की आवाजाही है ऐसे में दोनों टूटे पोल गिरने से अनहोनी हो सकती है। पोल टूटने की जानकारी विभागीय अधिकारियों को भी कई बार नगरवासियों ने दी इसके बाद भी नए पोल नहीं लगाए जा रहे हैं।
-----
विद्युत पोल टूटे होने की जानकारी विभाग के अधिकारियों को देने के बाद भी नए पोल नहीं लगाए जा रहे है यह विभागीय अधिकारियों की घोर लापरवाही है। ठाकुर दास
विज्ञापन

----------
पोल टूट जाने के बाद नहीं बदले जा रहे है यहां कभी भी कोई बड़ा हादसा हो सकता है। विभागीय अधिकारियों को शीघ्र नए पोल लगाना चाहिए। नाथू राम पाल
------------
वर्जन
दो पोल टूटने की जानकारी नहीं मिली। अवर अभियंता से जानकारी लेंगे यदि पोल मरम्मत हो सकते हैं तो उन्हें सही कराएंगे अन्यथा बदलवाए जाएंगे। आरबी सिंह एडीओ

महरौनी के बानपुर चौराहे के पास बानपुर रोड़ पर टूटा खंभा- फोटो : LALITPUR

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें