फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धूमधाम से मनाया गया ईद-मिलादुन्नवी का त्योहार

विज्ञापन
जलसा-ए-मोहम्मद में मौजूद ग्रामीण - फोटो : LALITPUR
विज्ञापन
मड़ावरा। इस्लाम धर्म के प्रवर्तक हजरत मोहम्मद साहब की यौमे-पैदाइश पर मंगलवार को जुलूस निकाला गया। सुबह मदरसे के बच्चों ने कुरान की तिलावत की।
विज्ञापन

जलसा सुन्नी मुनव्वरी मस्जिद टौरिया से प्रारंभ होकर बैरियर चौराहे से होते हुए जामा मस्जिद पहुंचा। जहां से वापस बैरियर, डांक बंगला होते हुए बाबा मस्तान शाह की दरगाह पर पहुंच कर फातिहाख्वानी के बाद तबर्रुक तकसीम किया गया। फातिहा के बाद दरगाह पर कोविड से दुनिया को राहत और अमन-चैन तथा भाईचारे की दुआ मांगी गई। इस दौरान कस्बे में कई जगह जलसे का स्वागत किया गया और बच्चों को नाश्ता आदि भी दिया गया। ईद-मिलादुन्नबी के जलसे में उलमा ने रसूल-ए-ख़ुदा की शान में नातें पढ़ीं। कस्बे में स्थित बाबा मस्तान शाह की दरगाह और मस्जिदों और मकानों में रोशनी की गई और झंडियों से सजाया गया। इस दौरान आलिम मोहम्मद जुनैद, हाफिज व कारी मोहम्मद साकिब अमरोहा, हाफिज मोहम्मद बिलाल चिश्ती, हाजी मोहम्मद कामरान, ब्लॉक प्रमुख चंद्रदीप रावत, कृष्ण कुमार पांडेय, शेरसिंह तोमर,मुजीब ख़ां मास्टर, यासीन ख़ां मास्टर, अजमेरी ख़ां, मजीद ख़ां, मुजाहिद रजा, नजीम ख़ां माते, शराफत अली, फ़ैयाज शाह, भज्जू पठान, कलीम खान मिस्त्री, मुबारिक ख़ां, असगर ख़ां, अशरफ ख़ंँ, अनीस ख़ां मंसूरी, इस्माइल ख़ां, साजिद ख़ां, महबूब ख़ां, जावेद ख़ां, जलील शाह, जाकिर ख़ां मंसूरी, रिजवान खान, इमरान खान, रेहान खान मौजूद रहे।
जुलूस में तिरंगे के रंग के कपड़े पहने बच्चे रहे शामिल
तालबेहट। ईदमिलादुन्नबी के मौके पर थाने की मस्जिद से जलूस निकाला गया। जुलूस नगर में भ्रमण करता हुआ मस्जिद में समाप्त हुआ। सुबह से मुस्लिम समाज के लोगों में काफी उत्साह था। दोपहर में समाज के लोग थाने वाली मस्जिद में एकत्रित हो गए। इसके बाद गाजे-बाजे के साथ एक जलूस निकला जिसमें छोटे छोटे बच्चे तिरंगा के रंग के परिधान में आकर्षण का केंद्र रहे। इस दौरान लोग नारा-ए-तकबीर अल्लाह हु अकबर की सदाएं बुलंद कर रहे थे। जलूस में उपजिलाधिकारी अनिल कुमार, सीओ इमरान अहमद, प्रभारी निरीक्षक कामता प्रसाद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

ईदमिलादुन्नबी पर धूमधाम से निकाला गया जुलूस-ए-मोहम्मदी
महरौनी। ईद मीलादुन्नबी पर नगर में जश्न-ए-चिरागा हुआ। घरों पर हरे परचम, रंग बिरंगी झालर लगा गई। सोमवार की रात मंजपुरा में जिक्र-ए-रसूल की एक महफिल सजाई गई जिसमें बाहर से आए मौलानाओं ने मोहम्मद साहब के जीवन परिचय एवं उनके द्वारा बताई गई बातों पर अमल करने पर जोर दिया।
मंगलवार को सुबह करीब छह बजे जुलूस जामा मस्जिद से मदरसा नुरुल इस्लामियां से निकाला गया। इसमें बच्चे शामिल रहे। दोपहर में जामा मस्जिद की रजा-ए-गौस कमेटी ने जुलूस निकाला। इसके बाद शेर-ए-हुसैन कमेटी पुराना सौजना रोड, मुजाहिद-ए-मिल्लत कमेटी मंजपुरा, तालाबपुरा से गुलाम-ए-रसूल कमेटी एवं टपरियन किसरदा आदि स्थानों से बैंड, बाजों, घोड़ों के साथ बच्चे व बूढ़े व नौजवान अपने-अपने हाथों में हरे रंग के झंडे लेकर हजरत मोहम्मद साहब की शान में नारे लगाते हुए मदरसा नुरूल इस्लामियां पर पहुंचे, जहां से जुलूस मंडी रोड होता हुआ मदरसा इस्लामियां पर संपन्न हुआ। जुलूस में शानदार अखाडे़ का भी प्रदर्शन किया गया। जामा मस्जिद के पास जलसा हुआ। इसमें लोगों ने नबी के बताए गए रास्ते पर चलने की अपील की एवं एक दूसरे के साथ भाईचारे से मिलकर रहने को कहा।
विज्ञापन

जुलूस को सफल बनाने के लिए जलसा सदर सरफराज अली का मदरसा अंजुमन इस्लामिया के सदर मुहम्मद समद खान ने साफा बांध एवं माला पहना कर उनकी हौसलाअफजाई की। इस मौके पर अंजुमन मदरसा सदर मुहम्मद समद खान, नूर मस्जिद पेशइमाम सलीम कादरी, मकसूद अली मौलवी, महमूद मंसूरी, जफर खान बाबू, जावेद अख्तर, अब्दुल कादिर कुरैशी गुड्डू, मुहब्बत अली रिजवी, मल्लू राईन, हनीफ रंगसाज, इकबाल मंसूरी, इमाम राईन, जावेद पठान, इरशाद अली, बरकत राईन, साबिर राईन, वसीम खान, इरशाद मंसूरी, इब्राहीम, गज्जू रजा, नसीम मंसूरी, मजीद, सलीम, शाहिद खान, महबूब मिस्त्री, इलियास खान, रहीम खान, नसीम खान, शहबाज खान, तौफीक खान, जावेद खान, नईम रजा, मजहर अली, फैजान अली, अमन अली, कादिर खान, शहरुख खान, रानू, हफीज खान, साबिर अली, शमी खां, मुहीब खान, हुसैन मंसूरी, परवेज आलम, महफूज अली हाशमी, मोहम्मद खां, रफीक खां, इरशाद खां, इम्तियाज खां, इश्तियाक खां, गोलू आदि मौजूद रहे।

ईद मीलादुन्नबी जुलूस में शामिल लोग- फोटो : LALITPUR

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें