फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहर की मुख्य सड़क का बंद पड़ा निर्माण कार्य हुआ शुरू

विज्ञापन
सड़क पर तेजी से चलता हुआ कार्य - फोटो : LALITPUR
विज्ञापन
ललितपुर। शहर में झांसी की ओर से प्रवेश करने वाली जर्जर पड़ी सड़क का निर्माण कार्य शुरू हो गया है। गिट्टी डलने से गड्ढे बंद हो गए हैं। वहीं सड़क का निर्माण होने से चौड़ाई भी बढ़ गई है। इससे वाहनों की निकासी में हाल में सुविधा हो गई है। निर्माण कार्य पूरा होते ही आवाजाही में सुविधा मिलेगी।
विज्ञापन

शहर में प्रवेश करने के लिए दो ही मार्ग प्रमुख हैं। जिनमें सागर की ओर से आने पर गोविंद सागर बांध तिराहा और झांसी की ओर से आकर प्रवेश करने पर मन्नू पेट्रोल पंप से गल्ला मंडी होकर इलाइट से शहर में पहुंचते हैं। इनमें झांसी की ओर से प्रवेश करने वाला मार्ग की सड़क बीते कई महीनों से जर्जर व गड्ढों में तब्दील हो गई थी। बाकी कसर को बारिश ने पूरा कर दिया था। अब सड़क बनने से वाहन चालकों व स्थानीय लोगों को राहत मिलेगी।
बारिश होने से शहर की सड़कों में जगह-जगह गड्ढों का आकर बढ़ गया और गिट्टी उखड़ने से सड़कें कीचड़ में तब्दील हो गई थीं। जलभराव से कई बार गड्ढों में वाहन फंस जाते थे। चार पहिया वाहन तो दूर दो पहिया वाहनों की निकासी तक मुश्किल हो रही थी। कई बार तो दो पहिया वाहन चालक गड्ढों से अनियंत्रित होकर गिरकर चुटहिल हो रहे थे।
विज्ञापन

डेढ़ किलोमीटर की दूरी तय करने में दस मिनट से अधिक समय लग जाता है। सड़क पर वाहनों की लंबी कतारें लग रहीं थी लेकिन डेढ़ माह से बंद पड़ा सड़क निर्माण का कार्य अब शुरू हो गया है। निर्माण कार्य शुरू होने से सड़क के कटों से सुविधा मिल गई है। गिट्टी के डाले जाने से गड्ढों से भी राहत मिल गई है। अब भारी वाहन व दो पहिया वाहन बिना डामरीकरण के बाद भी सुविधा से निकल रहे हैं। सड़क की चौड़ाई भी अधिक हो रही है। इससे ओवरटेक व आमने-सामने क्रॉस करने में भी सुविधा हो गई है। राहगीरों का कहना है कि गिट्टी मात्र से ही सुविधा हो गई है। डामरीकरण के बाद से लोगों को सुविधा मिल सकेगी। हालांकि अभी धूल के गुबार भी उड़ रहे हैं।
----
बीते वर्ष से मन्नू पेट्रोल पंप से इलाइट तक सड़क में जगह-जगह गड्ढे हो गए थे। इनसे सुरक्षित निकल पाना मुश्किल हो गया था। अब निर्माण पूरा होने पर जल्द ही आवाजाही सुगम होगी।
- मुन्ना यादव
---
झांसी की ओर से शहर में प्रवेश करने वाला शहर का मुख्य मार्ग का बीते माह से रुका हुआ कार्य शुरू हो गया है। सड़क तैयार होने से यह दूरी कम समय में तय कर शहर में पहुंच सकेंगे।
विज्ञापन

- राजीव राय
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें