फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक को बेरहमी से मारपीट का वीडियो वायरल

विज्ञापन
fight.jpg - फोटो : fight.jpg
विज्ञापन
ललितपुर। कोतवाली तालबेहट क्षेत्र के एक गांव में चोरी का आरोप लगाते हुए एक व्यक्ति को पकड़कर चार लोगों द्वारा उसके हाथ पैर बांधकर पीटने का एक वीडियो वायरल हुआ है, जिसमें उसे चोर बताकर पीटने का आरोप लगाते हुए पुलिस के हवाले कर दिया था। इस मामले में तालबेहट पुलिस ने चारों आरोपियों के खिलाफ मारपीट की रिपोर्ट दर्ज की थी।
विज्ञापन

बताया गया कि कोतवाली तालबेहट क्षेत्र अंतर्गत मोहल्ला अंजनीनगर निवासी राजेश कुशवाहा की हत्या के मामले में दो माह पहले जेल से छूटकर आया था। जब वह 18 अगस्त को अपने गांव तरगुंवा गया, तो चार लोगों ने उसे पकड़कर उसके पैर रस्सी से बांधकर उसे लाठी-डंडों व लात घूसों से बुरी तरह पीटा, जिससे वह बेसुध हो गया। मौके पर किसी ने इस घटना का वीडियो बना लिया और अब उसे वायरल कर दिया है।
इमरान अहमद, सीओ तालबेहट ने बताया कि यह 15 अगस्त की घटना है। जिसमें चार लोगों ने एक युवक को पकड़ कर पीआरवी को सूचना दी थी कि उन्होंने एक चोर को पकड़ा है। जिस पर पीआवी मौके पर पहुंची और चोर को पकड़कर कोतवाली लाई। उसकी स्थिति को देखकर मेडिकल कराया गया और चोरी की घटना नहीं पाई गई। पीड़ित की शिकायत पर आरोपियों पर एनसीआर दर्ज की गई थी। अब इसका वीडियो वायरल हो रहा है, जांच की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें