फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीएम व एसपी ने खाद की दुकानों का किया औचक निरीक्षण

विज्ञापन
सरकारी गोदामों का निरीक्षण करते डीएम व एसपी - फोटो : LALITPUR
विज्ञापन
ललितपुर। जिले में डीएपी खाद एवं उर्वरकों की काला बाजारी पर लगाम लगाने के लिए शुक्रवार को डीएम अन्नावि दिनेश कुमार ने खाद की दुकानों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने गोदामों की जांच कर स्टॉक की उपलब्धता एवं वितरण की प्रक्रिया की जानकारी ली।
विज्ञापन

अफसरों ने कैलगुवां रोड स्थित हरिओम खाद भंडार, एपी इंटरप्राइजेज, मैसर्स गजाधर पटेल ट्रेडर्स, एम एम ट्रेडर्स और झांसी रोड स्थित राय ट्रेडर्स एवं पीसीएफ बीघाखेत के गोदामों की जांच की। उक्त दुकानों के निरीक्षण में डीएम ने वितरण रजिस्टर चेक किया। वर्तमान में उक्त दुकानों पर खाद का स्टॉक खत्म हो चुका है जिसके लिए मांग प्रेषित कर दी गई है शनिवार तक खाद उपलब्ध हो जाएगा। मौके पर उपस्थित किसानों से वार्ता की गई और उन्हें बताया गया कि कल पुन: खाद प्राप्त होते ही वितरण किया जाएगा।
----------
कृषि वैज्ञानिकों ने दी सलाह
कृषि विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिकों ने बताया कि एक एकड़ खेत के लिए एक बोरी यूरिया एवं एक बोरी डीएपी पर्याप्त है। किसान घबराए नहीं बल्कि धीरे-धीरे खाद का उपयोग सुनिश्चित करें। जनपद में किसानों के लिए पर्याप्त मात्रा में खाद उपलब्ध है।
विज्ञापन

--------
मंडलायुक्त ने चार टीमें गठित की
ओवर रेटिंग पर निगरानी रखने के लिए मंडलायुक्त अजय शंकर पांडेय ने छापा मार टीमें गठित की हैं जो दुकानों की जांच करेंगे और स्टॉक में गड़बड़ी एवं ओवर रेटिंग की शिकायत सही पाए जाने पर कार्यवाही करेंगे।
----------
किसान इन नंबरों पर कर सकते हैं शिकायत
कृषक अपनी समस्या के समाधान एवं ओवर रेटिंग की शिकायत हेतु इन नंबरों पर संपर्क कर सकते हैं मण्डलायुक्त, झांसी मंडल- 0510-2443313,अपर जिलाधिकारी, ललितपुर - 9454417620,उप कृषि निदेशक ललितपुर - 7839882804, जिला कृषि अधिकारी,ललितपुर - 7839882805
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें