फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पौधरोपण से पहले पूरी कर लें गड्ढ़ों की खुदाई: डीएम

विज्ञापन
विज्ञापन
ललितपुर। जिला पौधरोपण समिति की बैठक में डीएम आलोक सिंह ने कहा कि सभी विभागों के लक्ष्य को पंचायत वार आवंटित कर दिया जाए। जिससे पौधरोपण कार्य में आसानी होगी। उन्होंने सभी विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिए कि लक्ष्य के सापेक्ष गड्ढा खुदान का कार्य पौधरोपण के पहले कर लें।
विज्ञापन

शुक्रवार को कलक्ट्रेट सभागार में आयोजित बैठक में प्रभागीय निदेशक सामाजिक वानिकी प्रभाग डीएन सिंह ने बताया कि जिले में समस्त ग्राम पंचायतो में प्रति ग्राम पंचायत 75 पौधों का रोपण सामुदायिक/राजकीय भूमि पर होना है। पौधरोपण में नीम, बेल, सीता अशोक, जामुन, आम, लसोड़ा, पुत्रजीवा आदि पौधे लगाए जाएंगे। उन्होंने कहा कि जिले में शक्तिवन की स्थापना स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के नाम पर की जाएगी। शक्तिवन हेतु स्थल का चयन जखौरा रेंज के अंतर्गत बुडे़रा रोपावनी में क्षेत्रफल 13 हेक्टेयर का लिया गया है। उन्होंने कहा कि जिन विभागों द्वारा अभी तक स्थलों का चयन नहीं किया वह स्थलों का चयन कर सूचना उपलब्ध करा दें। सीडीओ अनिल कुमार पांडेय ने सभी विभागाध्यक्षों को निर्देश दिए कि आजादी के अमृत महोत्सव के संबंध में शासन के निर्देशों का अनुपालन किया जाए। इस मौके पर विभागीय अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें