ललितपुर। कोतवाली तालबेहट क्षेत्र अंतर्गत एक महिला की संदिग्ध परिस्थितयों में मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
ग्राम टेटा निवासी रामदेवी (27) पत्नी मुकेश के खेत पर बृहस्पतिवार शाम को फसल की मढ़ाई की तैयारी चल रही थी। परिजन मढ़ाई कार्य में जुटे थे। रामदेवी को परिजनों ने खाना बनाकर भेजने के लिए घर पर भेज दिया। घर आकर उसने खाना बनाया और अपने देवर राहुल से परिजनों के लिए खाना खेत पर भेज दिया। इसके बाद रामदेवी अपनी बेटियों के साथ खाना खाकर सो गई। सुबह जब सात वर्षीय बड़ी बेटी ने उसे जगाया तो वह नहीं उठी। इस पर उसने परिजनों को जानकारी दी। परिजन तत्काल उसे जिला अस्पताल ले गए जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतका के पति मुकेश ने बताया कि उसकी दो पुत्री सात व तीन वर्ष की है। वह खेतीबाड़ी कर परिवार का भरण पोषण कर रहा है।