दिवाली की पूर्व संध्या पर थाल सजाकर जाती शैली विश्वकर्मा
- फोटो : LALITPUR
आज मनाई जाएगी दीपावली, रोशन होगा हर घर
ललितपुर। दीपावली का पर्व बृहस्पतिवार को रीति रिवाज व अगाध श्रद्धा व उत्साह के साथ मनाया जाएगा। लोगों ने दीपावली पर्व के लिए पहले से ही तैयारियां कर ली हैं। लोग दीपावली पर्व को दीपोत्सव के रूप में मनाते हैं। लोगों ने घरों की साज सज्जा के साथ ही रंगबिरंगी रोशनी युक्त लाइटिंग झालरों को भी लगाया है जिससे अभी से शहर जगमग होने लगा है। दीपावली पर हर घर में दीपावली का पर्व दीपोत्सव पर्व के रूप में मनाया जाएगा।
इसके लिए लोगों ने काफी संख्या में मिट्टी के दीयों की खरीदारी की है। इसके साथ ही लोगों ने दीयों व ग्वालिन एवं मिट्टी के पात्रों की जमकर खरीदारी की है। बाजारों में भी देर शाम तक लक्ष्मी गणेश एवं मिट्टी की ग्वालिन की प्रतिमाएं खरीदी गई। बाजारों में मिष्ठान और खीला का बाजार भी गुलजार रहा। वहीं बाजार में पूजन सामग्री एवं घर की सजावट का बाजार देर रात तक गुलजार रहा। मान्यता है कि दीपावली के दिन लक्ष्मीजी आकर आशीर्वाद देती हैं, इसके चलते लोग लक्ष्मी आगमन की तैयारियों में जुटे हुए हैं। वहीं मंदिरों में भी आज दीपावली का पर्व महाउत्सव के रूप में मनाया जाएगा और मंदिरों में दीयों से सजाया जाएगा।