फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिला अस्पताल के डॉक्टर छुट्टी पर, अल्ट्रासाउंड कक्ष में पड़ा ताला

विज्ञापन
विज्ञापन
ललितपुर। मंगलवार को जिला अस्पताल पुरुष व महिला में अल्ट्रासाउंड को आए मरीजों को जांच के नाम पर मायूसी हाथ लगी। दोनों अस्पतालों के डॉक्टर एक साथ छुट्टी पर चले गए। ऐसे में पेट से संबंधित बीमारियों के मरीज जब अल्ट्रासाउंड कक्ष पहुंचे तो ताला लटका मिला। गर्भवती महिलाओं केे अधिक परेशानी हुई। कई मरीज बिना उपचार के ही वापस हो गए और कुछ मरीजों ने निजी अस्पतालों की ओर रूख कर लिया।
विज्ञापन

मंगलवार को जिला अस्पताल पुरुष व महिला अस्पताल में आए मरीजों को अस्पताल प्रबंधन अनदेखी की भेंट चढ़ना पड़ा। यहां पर जिला अस्पताल में एक रेडियोलॉजिस्ट तैनात है, जो छह दिसंबर से अवकाश पर चल रहे हैं। वहीं जिला महिला में तैनात चिकित्सक डॉ. गजेंद्र सिंह भी अवकाश पर रहे। ऐसे में जिला अस्पताल व महिला अस्पताल में पेट से संबंधित मरीजों का अल्ट्रासाउंड नहीं हो पाया। कई मरीज तो जिला अस्पताल में चिकित्सक के अल्ट्रासाउंड लिखने के बाद कक्ष में पहुंचे तो चिकित्सक के अवकाश बोर्ड लगा देख वापस हो गए। कुछ चिकित्सक के पास पहुंचे, जिस पर चिकित्सक ने बिना जांच के ही प्राथमिक उपचार दे दिया।
वहीं महिला अस्पताल में अल्ट्रासाउंड को आईं गर्भवती महिलाओं को भी परेशानी हुई। कई मरीज निजी अल्ट्रासाउंड पर पहुंच गए। वहीं कुछ बिना जांच के ही वापस हो गए। कुछ मरीजों ने प्राथमिक उपचार कराया और वापस हो गए। निर्धन तबके के मरीज दर्द से कराहते हुए वापस लौट गए।
विज्ञापन

जिला अस्पताल पुरुष व महिला अस्पताल के अल्ट्रासाउंड करने वाले दोनों चिकित्सकों के अवकाश पर जाने की जानकारी मिली है। सीएमएस से बात कर एक चिकित्सक को वापस बुलाया जाएगा।
विज्ञापन

डॉ. जीपी शुक्ला, मुख्य चिकित्सा अधिकारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें