फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

माल गोदाम पर रैक प्लेस के दौरान बेपटरी हुई मालगाड़ी

विज्ञापन
विज्ञापन
ललितपुर। ललितपुर रेलवे स्टेशन के आगे नई माल गोदाम पर रैक प्लेस के दौरान एक मालगाड़ी लोडिंग के रैक एंड प्वाइंट को तोड़ते हुए एक वैगन पटरी से उतर गया। जानकारी मिलते ही रेलवे अधिकारियों में मौके पर जाकर वैगन को रोक मालगाड़ी को वहां से हटवा दिया। उच्चाधिकारियों के निर्देश पर इसकी जांच शुरू कर दी गई।
विज्ञापन

देवगढ़ रेलवे क्रॉसिंग के आगे नई माल गोदाम पर शुक्रवार की सुबह 11:30 बजे एक मालगाड़ी लोडिंग के लिए रैक प्लेस हो रहा था, लेकिन गाड़ी की ओवरस्पीड के चलते एंड प्वाइंट पर ट्रेन नहीं रोकी गई और उसका एक वैगन एंड प्वाइंट तोड़ते हुए जमीन पर आ गया। जानकारी लगते ही रेलवे के अधिकारी तत्काल मौके पर पहुंच गए और मालगाड़ी के बेपटरी हुए वैगन छोड़कर बाकी मालगाड़ी को वहां से हटा दिया गया। रेलवे अधिकारियों ने तत्काल झांसी से दुर्घटना राहत ट्रेन बुलाई। जिसके बाद बेपटरी हुए वैगन को जमीन से उठाकर पटरी पर लाया गया। हालांकि इस घटना में कोई हताहत नहीं हुआ। रेलवे अधिकारियों ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें