फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डेंगू का नहीं थम रहा कहर, 13 में एक की हो चुकी है मौत

विज्ञापन
dengu images (3).jpg - फोटो : dengu images (3).jpg
विज्ञापन
ललितपुर। स्वास्थ्य और मलेरिया विभाग के तमाम दावों के बावजूद जिले में डेंगू मरीजों की संख्या थम नहीं रही है, अब तक 13 मरीज मिल चुके है इनमें एक की मौत हो चुकी है. हालांकि महकमे के अफसरों का कहना है कि जहां भी डेंगू मरीज मिल रहा है उन इलाकों में दवा का छिड़काव कराया जा रहा है।
विज्ञापन

कोरोना संक्रमण के बाद अब जनपद में डेंगू का कहर शुरू हो गया है। करीब एक पखवाड़े में 13 मरीज डेंगू और दो स्क्रव फाइटस के मिल चुके हैं इनमें एक डेंगू मरीज की मौत हो चुकी है। हालांकि, कोविड कोर कमेटी की प्रतिदिन होने वाली बैठक में डीएम अन्नावि दिनेश कुमार ने संबंधित विभागों के अफसरों को निर्देश दिए कि जनपद में बुखार/डेंगू/स्क्रब टाइफस के संक्रमण से बचाव हेतु विभिन्न माध्यमों से व्यापक प्रचार-प्रसार कराएं। नगर पालिका एवं पंचायती राज विभाग नालियों एवं झाड़ियों की सफाई करवाएं, शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में नियमित रूप से एंटी लार्वा स्प्रे का छिड़काव कराएं, लेकिन ये सब कागजों पर ही होता नजर आ रहा है। शहर में गोविंद सागर बांध से निकली छोटी नहर में कई दिनों से भरा गंदे पानी में मच्छर पनप रहे हैं, वहीं खाली प्लाटों में पानी भरा है लेकिन इन स्थानों पर दवा का छिड़काव भी नहीं कराया जा रहा। इस संबंध में सीएमओ डॉ. जीपी शुक्ला का कहना है कि डेंगू के जो मरीज मिले हैं उनमें कई की हालत में सुधार हो रहा है। जिन इलाकों में मरीज मिल रहे वहां दवा का छिड़काव कराया जा रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें