फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लखनऊ में भर्ती संक्रमित महिला की मौत, 102 और मिले

विज्ञापन
विज्ञापन
ललितपुर। जिले में कोरोना संक्रमण का ग्राफ लगातार बढ़ रहा है। शुक्रवार को आई रिपोर्ट में 102 लोग संक्रमित मिले। वहीं, लखनऊ स्थित पीजीआई में भर्ती कोरोना संक्रमित एक महिला की मौत हो गई। अब जिले में सक्रिय संक्रमितों की संख्या 357 हो गई है।
विज्ञापन

जनपद निवासी एक महिला 31 दिसंबर को बीमारी के चलते लखनऊ गई थी। जहां पर केजीएमयू में दो दिन तक भर्ती रही। इसके बाद पीजीआई में भर्ती हो गई। बीते दिनों हुई जांच में 11 जनवरी को वह कोविड पॉजिटिव पाई गई थी। उसकी उपचार के दौरान मौत हो गई है। वहीं शुक्रवार को टीमों द्वारा लिए गए 1188 सैंपल की जांच में 102 व्यक्ति कोविड पॉजिटिव पाए गए हैं। इनमें जिला कारागार के तीन बंदी, शहर कोतवाली निवासी एक, सिविल लाइन निवासी सात, वंशीपुरा निवासी छह, आजादपुरा निवासी चार, इलाइट चौराहा निवासी दो समेत शहर के विभिन्न मोहल्ला निवासी 26 व्यक्ति कोविड पॉजिटिव पाए गए हैं।
ग्रामीण क्षेत्र में ब्लॉक तालबेहट क्षेत्र निवासी 22, बिरधा निवासी 12, मड़ावरा निवासी छह, जखौरा व महरौनी निवासी पांच-पांच व ब्लॉक बार निवासी दो व्यक्ति कोविड पॉजिटिव पाए गए हैं। संक्रमितों में एक महिला की मौत हो चुकी है। वहीं शेष सभी संक्रमितों को होम आइसोलेट किया गया है।
विज्ञापन

कोरोना के चलते दो साल में 129 लोगों की हुई मौत
जिले में कोरोना संक्रमण के दौरान लोगों ने बहुत खराब समय देखा है। पहली और दूसरी लहर में दो साल में 128 लोगों की मौत हुई थी। इस बार लखनऊ में हुई कोरोना संक्रमित महिला की मौत के बाद आंकड़ा 129 पर पहुंच गया।
शुक्रवार को सैंपल की आई जांच रिपोर्ट में 102 व्यक्ति कोविड पॉजिटिव पाए गए हैं। इसके अलावा एक महिला की लखनऊ पीजीआई से आई रिपोर्ट में संक्रमित मिली, जिसकी लखनऊ में उपचार के दौरान मौत हो गई है।
विज्ञापन

- डॉ. जीपी शुक्ला, मुख्य चिकित्सा अधिकारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें